
डेस्क। नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह भूकंप बुधवार तड़के स्थानीय समयानुसार 4:40 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर 4.2 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से लगभग 900 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बाजहांग जिले के कोटदेवाल क्षेत्र के आस-पास दर्ज किया गया। सुबह-सुबह आए इस कंपन को बाजहांग के अलावा पड़ोसी जिलों बाजुरा और दार्चुला में भी महसूस किया गया, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved