img-fluid

MP: सेल्फी लेते श्रद्धालुओं की टवेरा को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर

July 24, 2026

खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के सामने बने पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार राखड़ से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टवेरा गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा नर्मदा नगर थाना क्षेत्र में इंदिरा सागर बांध के सामने बने जगसेतु पुल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) से आए 10 श्रद्धालु टवेरा वाहन से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में वे इंदिरा सागर बांध के पास सेल्फी लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार राखड़ से भरे ट्रक ने टवेरा को जोरदार टक्कर मार दी।


  • बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक का दरवाजा टूटकर निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को पहले इंदिरा सागर बांध अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पुनासा स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। घायलों में चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • सीजेपी प्रवक्ताओं के साथ बैठक की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने

    Fri Jul 24 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह (Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh) ने सीजेपी प्रवक्ताओं के साथ बैठक की (Held meeting with CJP Spokespersons) । बैठक के बाद आशुतोष रांका और सौरव दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंत्रियों के साथ करीब 10 मिनट तक बैठक हुई। हमने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved