
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे (Resignations) के बाद दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस (DPYC) ने राजधानी के कई प्रमुख स्थानों पर ‘थैंक्यू राहुल गांधी’ (Rahul Gandhi) लिखे पोस्टर (Poster) और होर्डिंग्स लगाए हैं। संगठन ने इसे छात्रों के लंबे आंदोलन और उनके संघर्ष की बड़ी सफलता बताया है।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि जिस इस्तीफे को मोदी सरकार के दौरान असंभव माना जा रहा था, वह छात्रों के लगातार आंदोलन और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा चलाए गए अभियान का परिणाम है।
‘छात्रों के संघर्ष की जीत’ बताया
अक्षय लाकड़ा के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि छात्रों के शांतिपूर्ण और लगातार चलने वाले आंदोलन का असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि राजधानी में लगाए गए होर्डिंग्स का उद्देश्य राहुल गांधी के प्रति युवाओं की ओर से आभार और समर्थन व्यक्त करना है।
आंदोलन जारी रखने का ऐलान
युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी उसका आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। संगठन का कहना है कि उसकी दो प्रमुख मांगें अभी भी पूरी नहीं हुई हैं।
पहली मांग प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वहीं दूसरी मांग यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देश के छात्रों के सामने आकर माफी मांगें। युवा कांग्रेस का कहना है कि इन मांगों के पूरा होने तक उसका आंदोलन जारी रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved