img-fluid

‘जल प्रलय’ का कहर: असम में अब तक 82 मौतें, गुजरात और कश्मीर में भी कई इलाके पानी में डूबे

August 01, 2026

गुवाहाटी/श्रीनगर. असम (Assam) से लेकर कश्मीर (Kashmir) तक बाढ़-बारिश से भारी तबाही हुई है. गुजरात (Gujarat) में भी कई इलाके जलमग्न हैं. जल प्रलय का सबसे ज्यादा असर असम में दिख रहा है, जहां अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है.

असम के पांच जिलों- शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराइदेव में करीब दो लाख लोग बाढ़ की वजह से मुश्किलें झेल रहे हैं
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, शुक्रवार को बाढ़ की वजह से दो और लोगों की जान गंवानी पड़ी. राहत की बात यह है कि कुदरती आपदा में फिलहाल कोई व्यक्ति लापता नहीं है.


  • बाढ़ से प्रभावित पांच जिलों के 17 राजस्व क्षेत्रों और 379 गांवों में असर साफ दिख रहा है. करीब दो लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है और सबसे अधिक प्रभावित चराइदेव जिला है. राज्य में 54 राहत शिविर बनाए गए हैं, 26 राहत वितरण केंद्र भी चलाए जा रहे हैं. NDRF, SDRF और अन्य एजेंसियां लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

    शोपियां के कई गांवों में अचानक आई बाढ़
    इधर, कश्मीर घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ऊपरी इलाकों में बादल फटने (क्लाउडबर्स्ट) की घटनाएं हुई हैं. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई गांव अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गए. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम राहत एवं बचाव अभियान चला रही है. बाढ़ के पानी से कई मकानों, अन्य संपत्तियों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है.

    गुजरात में एक बच्ची की मौत
    गुजरात में मॉनसून का कहर जारी है. खेड़ा जिले में वसो का मुख्य बाजार हो या रिहाइशी इलाके, हर तरफ बस पानी ही पानी नजर आ रहा है. लोगों के घरों और दुकानों के भीतर तक पानी घुस चुका है.

    आणंद में एसपी दफ़्तर के पास बारिश के पानी में खेल रहे तीन बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को बचा तो लिया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची प्रीतिबेन सोलंकी ने दम तोड़ दिया. शनिवार को भी खेड़ा जिले मे भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

    Share:

  • कैबिनेट का बड़ा फैसला... किसानों को 2031 तक मिलती रहेगी सम्मान निधि... सूर्य सरोवर योजना भी स्वीकृति

    Sat Aug 1 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही देश की समृद्धि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved