img-fluid

‘बीजेपी के साथ सहज नहीं कई बागी नेता’, TMC सांसद सौगत रॉय का बड़ा दावा

August 01, 2026

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने दावा किया है कि पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी समर्थित NDA के साथ गए कई बागी नेता अब वहां खुद को सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं से उनकी बात भी हुई है और यदि वे वापस लौटते हैं तो यह अच्छी बात होगी। सौगत रॉय ने कहा, ‘मैंने उनमें से कुछ लोगों से बात की है। वे बीजेपी में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। हो सकता है कि उन पर वहीं बने रहने का दबाव या डर हो। अगर वे वापस आते हैं तो यह अच्छी बात होगी। मैंने इस बारे में अपनी पार्टी के नेताओं से भी बात की है।’ हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने किन नेताओं से बातचीत की है।


  • सौगत रॉय का यह बयान ऐसे समय आया है जब नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया यानी कि NCPI के 3 सांसद अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान मंगलवार को आयोजित NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में शामिल नहीं हुए। यह पहली बार था जब NCPI को केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक में शामिल होना था। 3 सांसदों की गैरमौजूदगी के बाद राजनीतिक गलियारों में मतभेद की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि NCPI ने पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद की अटकलों को खारिज किया, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि ये तीनों सांसद BJP के नेतृत्व वाले NDA के साथ नहीं जाना चाहते।

    Share:

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल की बरसात, प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने जीता स्वर्ण

    Sat Aug 1 , 2026
    डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत के लिए गोल्ड मेडल की बरसात हुई है। सबसे पहले भारत की प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके तुरंत बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी महिलाओं की 57 किग्रा मुक्केबाजी के फाइनल में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved