img-fluid

पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा है नशा – कांग्रेस नेता राहुल गांधी

November 04, 2026


संगरूर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा है (Biggest issue in Punjab is Intoxication) ।


  • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ में कहा कि पंजाब को एक ऐसी सरकार चाहिए जो यहां के लोगों के लिए काम करे। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा है।

    राहुल गांधी ने कहा, “दूसरी कहानी बताता हूं, आपके चीफ मिनिस्टर के बारे में, मैं लोकसभा में था सुबह-सुबह हमारे पास बैठकर हमें चुटकुले सुनाते थे और 11 बजे सुबह उनके मुंह से शराब की बू आती थी।” राहुल गांधी ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि भगवंत मान जी को शराब नहीं पीनी चाहिए, वह उनका पर्सनल मामला है, अगर वह शराब पीना चाहते हैं उनका पर्सनल मामला है मगर भाईयों और बहनों, अगर आप नशे से लड़ना चाहते हो तो आपका चीफ मिनिस्टर हर शाम नशा नहीं कर सकता।”

    राहुल ने कहा, ”पंजाब ने भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया। उनका वादा राज्य को नशा मुक्त करने का था। मैं पूछना चाहता हूं कि पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ है। ये नशा नहीं हटा सकते हैं।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पंजाब की मौजूदा सरकार की आधी लगाम अमित शाह और आधी अरविंद केजरीवाल के हाथ में है तथा राज्य को दिल्ली से चलाया जा रहा है।

    Share:

  • पटाखों की एक चिंगारी छीन सकती है आंखों की रोशनी, दिवाली पर भोपाल AIIMS की चेतावनी

    Wed Nov 4 , 2026
    भोपाल। दिवाली (Diwali 2026) पर आतिशबाजी का शौक आंखों की रोशनी पर भारी पड़ सकता है। पटाखों से निकलने वाली चिंगारी, धुआं और तेज गति से उड़ने वाले कण आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार छोटी सी लापरवाही स्थायी रूप से दृष्टि प्रभावित कर सकती है। इसे देखते हुए एम्स भोपाल ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved