img-fluid

पाकिस्तान क्रिकेट में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव, PCB करेगा फैसला

August 03, 2026

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तानी टीम बुरी तरह से हार चुकी है। अब दूसरा मैच चल रहा है और इसमें भी पाकिस्तानी टीम पीछे नजर आ रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। टीम को नया बैटिंग कोच मिलने वाला है।

माइक स्मिथ होंगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाजी कोच
इस वक्त पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी खराब बल्लेबाजी से जूझ रही है। हालांकि टीम की गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं है, लेकिन बल्लेबाजी के कारण उन्हें मैच हारने पड़ रहे हैं। बाबर आजम को फिर से टीम की कमान सौंपी गई है, लेकिन वे कप्तान बनने के बाद भी रन नहीं बना पा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी बड़ा फैसला करने वाला है। पता चला है कि टीम को नया बैटिंग कोच मिलेगा। जानकारी मिली है कि माइक स्मिथ टीम के नए बल्लेबाजी कोच होंगे, जो कि साउथ अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट तो वे नहीं खेल पाए, लेकिन टी20 टीमों के साथ जुड़कर बतौर कोच उन्होंने काफी काम किया है।


  • इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से काम संभालेंगे स्मिथ
    माइक स्मिथ अभी नहीं, लेकिन जब पाकिस्तानी टीम अगली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी, तब टीम के साथ नजर आएंगे। माइक स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में काफी टीमों के साथ जुड़े रहे हैं। स्मिथ को लेकर पीसीबी ने हरी झंडी दे दी है, लेकिन अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच के तौर पर असद शफीक काम कर रहे थे। जो कि सिलेक्शन कमेटी के भी मैंबर हैं।

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान आखिरी पायदान पर मौजूद
    बाबर आजम की कप्तानी पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलकर इंग्लैंड जाएगी, जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जाएगा, जो कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज सीरीज भी इस डब्ल्यूटीसी का हिस्सा है। उसकी अंक तालिका पर नजर डालें तो पाकिस्तानी टीम सबसे नीचे चल रही है। अगर वेस्टइंडीज सीरीज का दूसरा मैच भी टीम हारी तो उसकी हालत और खराब हो जाएगी। इस बीच इंग्लैंड सीरीज भी उसके लिए काफी अहम होने वाली है। इंग्लैंड टीम के नए कप्तान जो रूट बनाए गए हैं।

    Share:

  • पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी

    Mon Aug 3 , 2026
    चंडीगढ़/लुधियाना । पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान को (To Punjab Governor Gulab Chand Kataria and Chief Minister Bhagwant Mann) जान से मारने की धमकी दी गई (Death Threats Issued) । पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved