img-fluid

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी

August 03, 2026


चंडीगढ़/लुधियाना । पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान को (To Punjab Governor Gulab Chand Kataria and Chief Minister Bhagwant Mann) जान से मारने की धमकी दी गई (Death Threats Issued) ।

  • पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। अज्ञात हमलावरों ने ईमेल के ज़रिए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी ।

    ईमेल में लुधियाना जिला अदालत, पंजाब विधानसभा और राज्य के अन्य अति-संवेदनशील स्थानों पर तय समय पर विस्फोट करने का दावा किया गया है। पत्र/ईमेल में विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आसपास बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने की धमकी दी गई है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और तमाम खुफिया/सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हाई अलर्ट पर आ गई हैं। विशिष्ट स्थलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्तों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की साइबर सेल टीम धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस और सोर्स ट्रेस करने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत है या किसी आतंकी संगठन की साजिश।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved