img-fluid

सऊदी अरब के नजरान में हूती हमला, 4 साल के बच्चे समेत 11 नागरिक घायल, यमन में 30 सैनिकों की मौत का दावा

August 07, 2026

नई दिल्ली। यमन सीमा (Yemen) से सटे सऊदी अरब (Saudi Arabia) के नजरान इलाके में हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) के हमले (Attacks) में 4 साल के बच्चे समेत 11 नागरिक घायल हो गए। सऊदी सेना के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की के मुताबिक घायलों में सात सऊदी नागरिक, एक यमनी, दो मिस्र के नागरिक और एक पाकिस्तानी प्रवासी शामिल हैं।

सऊदी सेना के अनुसार, यह हमला गुरुवार को हुआ। हूती विद्रोहियों ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलाबारी की। अल-मल्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हूती मिलिशिया ने नागरिकों और नागरिक प्रतिष्ठानों को जानबूझकर निशाना बनाया, जो अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।

यमन में सैन्य ठिकानों पर भी हमला
नजरान में हमले से कुछ घंटे पहले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मध्य और पूर्वी यमन में एक अन्य हमले की जिम्मेदारी ली थी। यमनी अधिकारियों के अनुसार, मारिब और हदरामौत प्रांतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की सेना के कैंपों को निशाना बनाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में कम से कम 30 सरकारी सैनिक मारे गए, जबकि 50 से अधिक घायल हुए। अधिकारियों ने पहचान सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। हूती ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने दावा किया कि मारिब और हदरामौत के सैन्य कैंपों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए गए।


  • सऊदी समर्थित बलों की तैनाती का बताया जवाब
    याह्या सरी ने कहा कि पूर्वी यमन में सऊदी समर्थित बलों की बढ़ती मौजूदगी के जवाब में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने दावा किया कि हमलों में सऊदी समर्थित सैकड़ों लड़ाके मारे गए या घायल हुए। साथ ही सैन्य कैंप, हथियारों के भंडार, वाहन और अन्य सैन्य सामग्री नष्ट होने का भी दावा किया गया। हूती ब्रिगेडियर ने अपने समर्थकों से सतर्क रहने और सऊदी सैनिकों की मौजूदगी वाले स्थानों को निशाना बनाने की अपील भी की।

    नजरान हमले पर हूतियों की चुप्पी
    यमन की सेना ने अपने सैन्य कैंपों पर हूती हमलों में सैनिकों के मारे जाने और घायल होने की पुष्टि की है, हालांकि उसने मृतकों की संख्या सार्वजनिक नहीं की। दूसरी ओर, नजरान में हुए हमले को लेकर हूती विद्रोहियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Share:

  • पेट्रोल में एथेनॉल के बाद CNG-PNG में बायोगैस मिलाने की तैयारी.... गोबरधन योजना को मंजूरी

    Fri Aug 7 , 2026
    नई दिल्ली। पेट्रोल (Petrol) में एथेनॉल ब्लेंडिंग (Ethanol Blending) को लेकर बहुत सारे लोग विरोध में उतर चुके हैं। वहीं सरकार ने बायोगैस उत्पादन (Biogas Production) को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एकीकृत योजना ‘गोबरधन’ (National Integrated Scheme ‘GOBAR-DHAN’) को मंजूरी दी है। 23,731 करोड़ रुपये की यह योजना दस वर्षों में पूरी की जाएगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved