
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता (Congress leader) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की साथ बैठी तस्वीर (photo) को लेकर X पर पोस्ट किया है.
राहुल गांधी ने लिखा, “अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री इस टेबल पर बैठे होते.” उन्होंने आगे कहा, “समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता.”
PM मोदी पर राहुल गांधी का निशाना
राहुल गांधी का यह पोस्ट दुनिया के तीन बड़े नेताओं की एक साथ बैठी तस्वीर को लेकर आया है. उन्होंने इस तस्वीर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और भारत के प्रधानमंत्री की वैश्विक मंच पर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया.
If Congress were in power, India’s Prime Minister would be sitting at this table.
A compromised PM can never sit at this table. https://t.co/EpGZVnJPYq
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 20, 2026
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कांग्रेस के सत्ता में होने की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि तब भारत के प्रधानमंत्री भी इन नेताओं के साथ टेबल पर बैठे होते.
‘Compromised PM’ कहकर साधा निशाना
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री के लिए ‘Compromised PM’ शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता.
भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की संभावना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बात रखी है. (Photo: PTI)
‘पहले आतंकवाद पर लगाम, फिर बातचीत’, PAK छात्र को राहुल का जवाब
दरअसल, APEC समिट और अहम बैठकों के लिए चीन के शेनझेन डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन गए थे. इसी दौरान जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की मीटिंग हुई. राहुल ने इसी तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए निशाना साधा है.
प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी पर निशाना, कांग्रेस की विदेश नीति पर उठाए सवाल
Rahul,
• Had Congress been in power India would be losing membership of BRICS like in 2013 & sidelined at global diplomatic stage!
• When Congress was in power India gifted the UNSC seat to China!
• When Congress was in power India compromised India’s security at Sharmal Shekh for Pak Prem!
• When Congress was in power, Nehru’s China policy culminated in the humiliation of the 1962 war.
India does not need lectures from Congress which designed India’s foreign policy keeping Pakistan Prem at centre!
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) November 20, 2026
प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान भारत की विदेश नीति में पाकिस्तान को केंद्र में रखा गया और देश की सुरक्षा से समझौता किया गया.
प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि 2013 में भारत BRICS की सदस्यता खोने की स्थिति में था और वैश्विक कूटनीति में उसकी भूमिका कमजोर हुई थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता चीन को दे दी थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved