img-fluid

जाते हुए लोगों से क्या तो शिकवा, क्या शिकायत – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

August 08, 2026


लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि जाते हुए लोगों से (Can one have against those who are Leaving) क्या तो शिकवा, क्या शिकायत (What Grievances or Complaints) ?


  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। लखनऊ अग्निकांड में अपना बच्चा खोने वाली एक मां से कथित दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा, “ऐसे लोगों से सभ्य भाषा और अच्छे व्यवहार की उम्मीद करना ही बेकार है।”

    अखिलेश ने कहा कि जनता ऐसे लोगों को माफ करने के मूड में नहीं है और अंत में लिखा- ‘अलविदा!’ अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “बेसुध को सब माफ़!” उन्होंने लिखा, “जो लखनऊ अग्निकांड में उस एक दुखी मां के साथ, जिसने अपना बच्चा खोया हो, कैमरे के सामने सरेआम बदजुबानी और दुर्व्यवहार कर सकते हैं, ऐसे लोगों से सद्-वचन एवं सद्-व्यवहार की अपेक्षा ही निरर्थक है।”

    सपा प्रमुख ने आगे कहा, “व्यक्ति को स्वयं का नहीं तो उन पदों का सम्मान करना चाहिए जिस पर वह बैठे हैं या फिर शीघ्र ही वापस जाकर जिस पद पर उन्हें बैठना है। उन्होंने कहा, “वाणी में सरस्वती मां का वास होता है, ये न परलोक की मां का सम्मान करना जानते हैं, न इहलोक की मां का। इनके तो दोनों लोक बिगड़ गए।’ अखिलेश यादव ने लिखा, “हमने इन्हें मन से माफ किया, क्योंकि वो किसी और के असर में हैं। जाते हुए लोगों से क्या तो शिकवा, क्या शिकायत।” उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में कहा, “जनता इन्हें माफ़ करने के मूड में नहीं है । अलविदा ।

    Share:

  • सपा समय-समय पर अपना राजनीतिक रंग बदलती रही है - बसपा सुप्रीमो मायावती

    Sat Aug 8 , 2026
    लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) ने कहा कि समय-समय पर (From Time to Time) सपा अपना राजनीतिक रंग बदलती रही है (SP has kept changing its Political Colors) । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सपा अपनी संकीर्ण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved