img-fluid

10 फुट का रॉकेट, चीनी मोर्टार… मणिपुर में फिर मिला हथियारों का जखीरा

November 12, 2026

मणिपुर: मणिपुर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. बिष्णुपुर जिले में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा मिलने के अगले दिन चूड़ाचांदपुर में भी भारी संख्या में गोला बारूद बरामद किए हैं. पुलिस और सेना की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान ये हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किए गए.

बिष्णुपुर जिले में 10 नवंबर को कीफा रोड के आसपास के इलाके में संयुक्त टीम ने मौके से दो देसी पिस्टल मैगजीन के साथ, एक देसी MP-5 मैगजीन के साथ, एक देसी मोर्टार और एक SBBL गन बरामद की. इसके अलावा तीन हैंड ग्रेनेड, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED और एक हाई एक्सप्लोसिव यानी HE बम भी बरामद किया गया. मौके से कुछ अन्य सामान भी मिला. बिष्णुपुर जिले में इस ऑपरेशन में CDO बिष्णुपुर, मोइरांग पुलिस स्टेशन और भारतीय सेना की टीम शामिल थी.फिलहाल बरामद हथियारों और विस्फोटकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


  • मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में 11 नवंबर को सुरक्षा बलों ने 10 फुट लंबा एक रॉकेट, चीन में बने चार मोर्टार और छह आईईडी समेत हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक,कांगवई उपमंडल के पी जेलजांग गांव के आसपास के जंगली इलाके में जिला पुलिस और सेना की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान ये हथियार बरामद किए गए. खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए इस अभियान के दौरान चीन में बने 82 एमएम के चार मोर्टार, करीब 10 फुट लंबा और 80 किलोग्राम वजनी एक रॉकेट, छह आईईडी और चीन में बने पांच हथगोले बरामद किए गए.इसके अलावा, एक CMG, एक पिस्तौल, दो एकनाली राइफल, अलग-अलग कैलिबर के 30 मोर्टार बम और 5.6 एमएम के पांच कारतूस भी बरामद किए गए.

    Share:

  • यह कैसा जनविश्वास? माकड़ोन में यात्रा के आगमन से पहले प्रशासन की तैयारियाँ सवालों के घेरे में

    Thu Nov 12 , 2026
    न प्रचार-प्रसार, न मीडिया को सूचना, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, महंगाई, खाद संकट और किसानों को राहत नहीं मिलने पर उठाए सवाल माकड़ोन। प्रदेश में जनविश्वास यात्रा निकालकर जनता के बीच पहुँचने की तैयारी की जा रही है, लेकिन माकड़ोन में इस यात्रा के आगमन से पहले ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved