
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बड़ा हादसा हो गया है। उज्जैन (Ujjain) में महाकाल (Mahakal) के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन (Van) सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वैन रॉन्ग साइड से आ रहे ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वस्थ विभाग की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस ने गुजरात में मृतकों के परिजन कोसूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
घटना रविवार दोपहर एक बजे की है। बदनावर-उज्जैन फोरलेन (Badnawar-Ujjain Four-lane Highway) पर ग्राम पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से आ रहे अनियंत्रित ट्रॉले ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान वैन में सवाल 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक गुजरात के बड़ोदरा शहर के बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर फरार
ग्रामीणों के मुताबिक, कार में 6 लोग सवार थे। ट्रॉले नंबर (GJ 39 DB 9248) बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। ट्रॉले में लोहे का सामान भरा था।वहीं, मारुति ईको वैन उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर भाग गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर से शवों को बाहर निकाला। मौके पर तहसीलदार सुरेश नागर और SDM प्रियंका मिमरोद पहुंच गए हैं।
कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा, एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर मीणा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।
चश्मदीद ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमारा मकान सड़क किनारे ही है। हम घर पर बैठे थे, अचानक तेज आवाज आई। बाहर आए तो देखा कि एक्सीडेंट हुआ है। कार में कुछ लोग फंसे थे। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार के गेट को ग्राइंडर से काटकर शवों को बाहर निकाला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved