img-fluid

MP के राजगढ़ में बड़ा हादसा, उफनते नाले में बही ईको कार; 9 की मौत

August 10, 2026

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. पड़ाना के पास झिरी नाले में तेज बहाव के दौरान यात्रियों से भरी एक ईको कार बह गई. कार में देवास जिले के सतवास क्षेत्र के 11 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया. अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

बताया जा रहा कि सोमवार रात से ही राजगढ़ क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही थी. पड़ाना बायपास पुलिया के पास झिरी नाले में बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज था. पुलिया और नाले के पास मौजूद ग्रामीणों ने ईको कार के चालक को पानी के बीच से वाहन नहीं निकालने की सलाह दी थी.


  • ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने चालक को आगे जाने से रोकने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद चालक ने कार को पानी के तेज बहाव के बीच से निकालने का प्रयास किया. कुछ ही देर में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि ईको कार अपना संतुलन खो बैठी और देखते ही देखते नाले में बह गई.

    ईको कार के नाले में बहते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कार में सवार लोगों को बचाने के लिए आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. तेज बहाव के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और रस्सियों के सहारे बचाव अभियान शुरू किया. ग्रामीणों की मदद से कार में सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, बाकी यात्री तेज बहाव में बह गए. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

    Share:

  • CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन

    Mon Aug 10 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार द्वारा राज्य में इमरजेंसी के दौरान डेमोक्रेसी की रक्षा के लिए प्रोटेस्ट करने वाले 325 लोगों को 10,000 रुपये महीने की पेंशन देने का फैसला किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, यह पेंशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved