img-fluid

पुलिस लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, टीचर बोली- मारकर दिमाग ठीक कर देंगे

August 14, 2026

कानपुर: कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल में पढ़ाई नहीं होने से परेशान एक छात्र शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया. छात्र ने पुलिसकर्मियों से अपनी शिक्षिका की शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मैडम स्कूल में पढ़ाने के बजाय आपस में बातचीत और फोन चलाने में व्यस्त रहती हैं. मामला राजपुर विकासखंड क्षेत्र के रसधान स्थित सिविलियन विद्यालय का है.

छात्र की पहचान माधव मिश्रा के रूप में हुई है. वो कक्षा सात का छात्र है. आरोप है कि स्कूल में शिक्षका पढ़ाई नहीं कराती और बच्चे खेलते रहते हैं. वहीं बड़े छात्र उसके साथ मारपीट भी करते हैं. छात्र ने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी परेशानी पुलिसकर्मियों को बताई. छात्र का कहना था कि जब वह स्कूल से पुलिस चौकी के लिए निकला तब भी मैडम फोन पर बात कर रही थीं.


  • शिकायत सुनने के बाद पुलिसकर्मी छात्र को लेकर स्कूल पहुंचे. इसके बाद स्कूल में शिक्षिका और छात्र के बीच बातचीत हुई. इसी दौरान शिक्षिका द्वारा छात्र को डांटने का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षिका पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छात्र को फटकार लगाती नजर आ रही हैं.

    वीडियो में शिक्षिका सायमा खान छात्र से कहती सुनाई दे रही हैं कि जो भी परेशानी है, सीधे उनसे कहो. छात्र जवाब देता है कि आप सुनती नहीं हैं. इसके बाद शिक्षिका बोली हम नहीं सुनते हैं. अभी इतना मारेंगे, मार मार के ठीक कर देंगे. यह पूरा मामला 10 अगस्त सोमवार का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल में बच्चों की पढ़ाई और शिक्षिका के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

    अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर स्कूल की व्यवस्थाओं और वायरल वीडियो की जांच करता है या नहीं. वहीं छात्र की शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

    Share:

  • यह मेरे और छात्र के बीच का मामला... BCI के एक्शन पर बोले CJI सूर्यकांत

    Fri Aug 14 , 2026
    नई दिल्ली: हैदराबाद के NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में एनरोलमेंट विवाद पर चर्चा में आई बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार मिली है. मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत ने आज शुक्रवार को BCI के दखल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि परिषद को छात्रों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved