img-fluid

पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी – सुखबीर सिंह बादल

August 14, 2026


नांदेड़/चंडीगढ़ । सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने कहा कि ‘पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश (Attempts to disturb peace in Punjab) बर्दाश्त नहीं की जाएगी (Will not be Tolerated) ।


  • शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तख्त श्री हजूर साहब में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंजाब की शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों का मकसद पंजाब की शांति व्यवस्था को भंग करना है। अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर मैं इसे कभी होने नहीं दूंगा। न ही मेरे पिता ने इसकी इजाजत दी।” सुखबीर सिंह बादल ने अपने ऊपर हुए हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि हमलावरों ने दोनों बार सबसे पवित्र स्थानों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “पहली बार गोल्डन टेम्पल में और दूसरी बार तख्त हजूर साहिब में मुझ पर हमला किया गया। न मैं डरा हूं और न कभी डरूंगा।”

    सुखबीर सिंह बादल ने स्पष्ट किया कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने असामाजिक तत्वों और पंजाब विरोधी ताकतों के आगे कभी झुकना नहीं सीखा। उन्होंने हमेशा यही संदेश दिया कि सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहें। सुखबीर बादल ने कहा कि चाहे गोल्डन टेम्पल हो या तख्त श्री हजूर साहब, पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश करने वाली ताकतों ने उन पर हमला किया। लेकिन गुरु साहिब की कृपा और आशीर्वाद से वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वे न किसी धमकी से डरते हैं और न ही पीछे हटेंगे।

    बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक निहंग ने हमला किया था। इस हमले ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपी के बारे जांच एजेंसियां पूरी जानकारी जुटा रही हैं। आरोपी के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उसने सुखबीर सिंह बादल पर हमला क्यों किया।

    Share:

  • CJI ने 'कॉकरोच' पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो भी सुना जो मैंने कहा नहीं

    Fri Aug 14 , 2026
    नई दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान उनकी जुबानी टिप्पणियों को ‘गलत तरीके से पेश किया गया’ और बाद में देश के युवाओं को गुमराह करने के लिए ‘बुरी नीयत’ से इस्तेमाल किया गया। डीडी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कांत ने कहा, ‘मेरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved