img-fluid

तुकाराम मुंडे के निशाने पर बॉलीवुड: शाहरुख, अजय और टाइगर को इलायची का प्रचार करना पड़ा भारी

August 16, 2026

डेस्क। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि यह विज्ञापन राज्य में प्रतिबंधित विमल पान मसाला का सरोगेट विज्ञापन हो सकता है। महाराष्ट्र FDA ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब राज्य में तंबाकू और पान मसाला की बिक्री और प्रचार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। नियामक ने FSS Act की धारा 24 और 53 का हवाला देते हुए विज्ञापन और तीनों अभिनेताओं की भूमिका की जांच शुरू की है।

इस सप्ताह जारी किए गए नोटिस में तीनों अभिनेताओं से विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। FDA का कहना है कि विज्ञापन विमल पान मसाला ब्रांड के साथ सीधा जुड़ाव बनाता दिखाई देता है और इसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत प्रतिबंधित उत्पाद का अप्रत्यक्ष प्रचार माना जा सकता है।

नोटिस में कहा गया है, ‘विज्ञापन की जांच करने पर पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह विमल ब्रांड को बढ़ावा देता है, जो मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा हुआ है। पान मसाला ऐसा उत्पाद है, जिसके निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर महाराष्ट्र राज्य में एक वर्ष के लिए रोक लगाई गई है। यह रोक महाराष्ट्र राज्य के फूड सेफ्टी कमिश्नर द्वारा FSS एक्ट, 2006 की धारा 30(2)(a) के तहत 13 जुलाई, 2026 को जारी किए गए प्रतिबंध आदेश में निर्धारित तारीख से प्रभावी है।’


  • महाराष्ट्र FDA ने कहा है कि वह पहली बार किसी सरोगेट विज्ञापन की इस तरह जांच कर रहा है। नियामक के मुताबिक, विज्ञापन की प्रस्तुति, संवाद, उत्पाद का नाम और बाजार में उसकी पहचान ऐसे कई सवाल खड़े करते हैं, जिनसे यह आशंका पैदा होती है कि कहीं यह प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार तो नहीं है। तीनों अभिनेता ब्रांड एंडोर्सर के तौर पर इस विज्ञापन में नजर आए हैं। इसी वजह से FDA ने विज्ञापन में उनकी भूमिका और ब्रांड के साथ उनके जुड़ाव को जांच के दायरे में रखा है।

    महाराष्ट्र में 2012 से तंबाकू या निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध है। अब FDA ने राज्य में तंबाकू और प्रतिबंधित पान मसाला उत्पादों की बिक्री और उनके प्रचार के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है। कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में महाराष्ट्र FDA प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के खिलाफ सख्त अभियान चला रहा है। विभाग पुलिस के साथ मिलकर उन मामलों में महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लागू करने की दिशा में भी समन्वय कर रहा है, जहां गुटखा, तंबाकू, निकोटिन युक्त पान मसाला या इसी तरह के प्रतिबंधित उत्पादों के संगठित नेटवर्क सामने आते हैं।

    रेगुलेटर ने इस मामले में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 की धारा 24 का भी हवाला दिया है। यह धारा खाद्य पदार्थों से जुड़े भ्रामक और धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों पर रोक लगाती है। इसके अलावा FDA ने धारा 53 का उल्लेख किया है। इसके तहत खाद्य पदार्थों के भ्रामक विज्ञापन को प्रकाशित करने में शामिल किसी भी व्यक्ति पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

    विमल इलायची के विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने इसे खासा चर्चित बनाया है। अब FDA की जांच इस बात पर केंद्रित है कि विज्ञापन वास्तव में इलायची जैसे अलग उत्पाद का प्रचार करता है या इसके जरिए प्रतिबंधित विमल पान मसाला ब्रांड की पहचान और बाजार में उसकी मौजूदगी को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है।

    Share:

  • भारत में तैयार 'दिव्यास्त्र एमके3' ने भरी उड़ान, जेट इंजन से चलता है ड्रोन; जानिए खासियत

    Sun Aug 16 , 2026
    नई दिल्ली। जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन ‘दिव्यास्त्र एमके3’ ने सफल उड़ान भरी है। कावा यूएवी प्राइवेट लिमिटेड (हॉवरइट) ने इसका सफल परीक्षण किया। कंपनी के मुताबिक, यह अगली पीढ़ी का ड्रोन है, जिसे भारत में ही तैयार किया गया है। कंपनी ने बताया कि ‘दिव्यास्त्र एमके3’ जेट इंजन से चलता है। इसे किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved