img-fluid

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वीडियो गीत के जरिए भाजपा पर साधा निशाना

August 16, 2026


लखनऊ । सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने वीडियो गीत के जरिए भाजपा पर निशाना साधा (Took aim on BJP through Video Song) ।


  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और दान की राशि को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने रविवार को सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो गीत साझा करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और लोगों से कथित तौर पर मंदिर के नाम पर लिए जाने वाले पैसे को स्वीकार नहीं करने की अपील की। वीडियो गीत में राम मंदिर, धर्म-दान पात्र और भाजपा को लेकर कई तीखे सवाल उठाए गए हैं।

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वीडियो के साथ लिखा है कि “राम जी से घात का पैसा, धर्म-दान पात्र का पैसा, भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए।” वीडियो गीत के माध्यम से उन्होंने भाजपा पर मंदिर की आस्था और चढ़ावे से जुड़े धन को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने अपने वीडियो संदेश में लोगों से कहा है कि यदि भाजपा की ओर से कोई पैसे का लालच दिखाए तो उससे सवाल किया जाए कि मंदिर का पैसा क्यों चुराया गया और मंदिर की प्रतिष्ठा क्यों गिराई गई।
    अखिलेश यादव द्वारा साझा किए गए वीडियो गीत का पूरा कंटेंट इस प्रकार है- राम जी से घात का पैसा धर्म-दान पात्र का पैसा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए। नहीं चाहिए ऐसा पैसा। ऐसा पैसा नहीं फलेगा, ज़्यादा दिन नहीं चलेगा। जब भाजपा से कोई आए पैसे का लालच दिखलाए तो बैठाकर पूछो- क्यों चुराया मंदिर का मान ?

    ज्ञात हो कि राम मंदिर के चढ़ावे और दान की राशि को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच पहले भी राजनीतिक बयानबाजी होती रही है। अखिलेश यादव लगातार भाजपा पर धार्मिक आस्था का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं भाजपा और मंदिर से जुड़े पक्ष इन आरोपों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते रहे हैं।

    Share:

  • छात्र नेता देवेंद्र महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका गया

    Sun Aug 16 , 2026
    रांची । छात्र नेता देवेंद्र महतो (Student leader Devendra Mahto) को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका गया (Was prevented from participating in Tiranga Yatra) । झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर झारखंड में चल रहा आंदोलन रविवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved