img-fluid

BJP संगठन का बड़ा मंथन: नितिन नवीन की नई टीम के साथ 3 अहम बैठकों में बनेगी चुनावी रणनीति

August 22, 2026

नई दिल्ली. BJP मुख्यालय में शनिवार 22 अगस्त को तीन बड़ी बैठकें (Major meetings) होने वाली हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Navin) की नई टीम (new team) के ऐलान के बाद होने वाली इन बैठकों में नई टीम के पदाधिकारियों के परिचय से लेकर ‘Modi@25’ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा होगी. शाम की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठन की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर भी मंथन होगा.

दिन की पहली बैठक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय की गई है. इस सत्र में नितिन नवीन की हाल ही में घोषित नई राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय होगा. टीम में पुराने तजुर्बे के साथ नए चेहरों को जगह दी गई है. इस बैठक का मकसद सभी नवनियुक्त सदस्यों को संगठन के कामकाज और प्राथमिकताओं से रूबरू कराना है.


  • ‘Modi@25’ पर बनेगा रोडमैप
    दोपहर के सत्र में दूसरी अहम बैठक होगी, जिसका पूरा फोकस ‘Modi@25’ कार्यक्रम पर रहेगा. पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूरे होने जा रहे हैं. पार्टी इस मौके को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी में है. बैठक में देश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनता तक पहुंच बनाने के तरीके और अभियानों का टाइमलाइन तय किया जाएगा.

    शाम 6 बजे: अमित शाह दे सकते हैं जीत का मंत्र
    तीसरी और सबसे बड़ी बैठक शाम 6:00 बजे शुरू होगी. इसमें नितिन नवीन के साथ पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे. गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक को संबोधित कर सकते हैं. इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी.

    17 अगस्त को हुआ था नई टीम का ऐलान
    नितिन नवीन की इस नई टीम में कई बड़े चेहरों को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं. राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राम माधव, उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में 5 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में स्मृति ईरानी अकेली महिला हैं.

    इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे विनोद तावड़े और सुनील बंसल मौजूद रहेंगे. संगठन महासचिव बीएल संतोष, मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी भी रणनीति का हिस्सा बनेंगे. साथ ही राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, संयुक्त कोषाध्यक्ष राजेश मंगल, नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेटर संबित पात्रा, कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ और सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हास्के भी चर्चा में शामिल रहेंगे.

    आज होने वाली तीनों बैठकों में नई टीम के साथ पार्टी के आगे के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी. इनमें ‘Modi@25’ की तैयारियों के साथ संगठन और चुनावी रणनीति पर होने वाली चर्चा पर खास नजर रहेगी.

    Share:

  • कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानें कलश और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

    Sat Aug 22 , 2026
    नई दिल्ली। मां दुर्गा (Mother Durga) की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navaratri) इस बार 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। आश्विन शुक्ल प्रतिपदा (Ashwin Shukla Pratipada) से शुरू होने वाले नौ दिवसीय पर्व में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान व्रत, दुर्गा सप्तशती पाठ, कन्या पूजन और अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved