img-fluid

मैहर की 112 आंगनवाड़ियां हुईं डिजिटल, टीवी से बच्चों को मिलेगी खेल-खेल में शिक्षा

August 22, 2026

मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की मंशा के अनुरूप मैहर जिले (Maihar District) में आंगनवाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centres) को आधुनिक, आकर्षक और बच्चों के अनुकूल बनाने की दिशा में पहल की गई है। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में जिले की 112 सक्षम आंगनवाड़ियों को डिजिटल सुविधाओं, स्वच्छ पेयजल और खेल सामग्री से सुसज्जित किया गया है। इनमें मैहर विकासखंड की 47, अमरपाटन की 27 और रामनगर की 38 सक्षम आंगनवाड़ियां शामिल हैं। अब इन केंद्रों में बच्चों को पारंपरिक गतिविधियों के साथ डिजिटल माध्यम से भी सीखने का अवसर मिलेगा।

सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए 32 इंच की एलसीडी टीवी लगाई गई हैं। इनके साथ कहानी, कार्टून, बाल गीत, मनोरंजक गतिविधियों और शैक्षणिक सामग्री से संबंधित वीडियो वाली पेनड्राइव भी उपलब्ध कराई गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टीवी में पेनड्राइव लगाकर रिमोट के माध्यम से बच्चों की उम्र और सीखने की क्षमता के अनुरूप शैक्षणिक एवं मनोरंजक वीडियो दिखा सकेंगी। इससे बच्चों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने में मदद मिलेगी।


  • बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन आंगनवाड़ी केंद्रों में वाटर फिल्टर भी लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को केंद्र पर स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों में बड़े आकार के खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें झूला, फिसलपट्टी सहित अन्य खेल सामग्री शामिल है। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ शारीरिक सक्रियता का अवसर मिलेगा।

    इस पहल का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को केवल पोषण आहार वितरण तक सीमित रखने के बजाय उन्हें बच्चों के लिए शिक्षा, खेल, मनोरंजन और सीखने का आकर्षक केंद्र बनाना है। डिजिटल टीवी, शैक्षणिक वीडियो, कहानियों, बाल गीतों और खेल सामग्री के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों के वातावरण को बच्चों के लिए अधिक रुचिकर बनाने का प्रयास किया गया है।

    विभागीय पहल से बच्चों को खेल-खेल में सीखने और नई गतिविधियों के माध्यम से अपनी समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। जिले में इसे आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में ऐसी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे बच्चों को शुरुआती स्तर पर बेहतर शैक्षणिक और विकासात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

    Share:

  • भाजपा की नई टीम के साथ आज शाम PM मोदी की बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित

    Sat Aug 22 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में जारी नए पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए जाएंगे। वे शनिवार शाम करीब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved