img-fluid

बिहार के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने

August 27, 2026


पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) ने बिहार के सीमावर्ती जिलों में (In Bihar’s Border Districts) बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया (Took stock of Flood Situation) ।


  • नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की आशंका के बीच बिहार सरकार ने सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल में आई आपदा चिंता का विषय है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार बिहार और उत्तर प्रदेश की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ” प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी लगातार बिहार की स्थिति को भी देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की भी स्थिति को देख रहे हैं।” सम्राट चौधरी ने कहा कि अब धीरे-धीरे चीजें सामान्य हो रही हैं। नेपाल में हुई बारिश के कारण गंडक नदी में कुछ अतिरिक्त पानी आ रहा है, लेकिन फिलहाल करीब एक लाख क्यूसेक के आसपास पानी का डिस्चार्ज हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर से लेकर पटना तक की स्थिति सामान्य हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है और हालात सामान्य होने की दिशा में हैं। उन्होंने कहा, “इंद्र भगवान की कृपा रहेगी तो एकदम सामान्य है।” इससे पहले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने गंडक नदी के जलस्तर, तटबंधों की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों और राहत-बचाव की तैयारियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

    नेपाल में भारी बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड के कारण गंडक नदी में जलप्रवाह बढ़ने की आशंका को देखते हुए पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण समेत सीमावर्ती जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। तटबंधों की निगरानी के साथ संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए जरूरी संसाधन तैयार रखे गए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जलप्रवाह में किसी भी बदलाव के अनुसार तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    Share:

  • नेपाल त्रासदी के बाद बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नौ टीमें तैनात की गईं - एनडीआरएफ आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला

    Thu Aug 27 , 2026
    पटना । एनडीआरएफ आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला (NDRF IG Narendra Singh Bundela) ने कहा कि नेपाल त्रासदी के बाद बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए (In Bihar in view of flood situation following Nepal Tragedy) नौ टीमें तैनात की गईं (Nine Teams were Deployed) । उन्होंने गुरुवार को बताया कि जरूरत पड़ने पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved