
पटना । एनडीआरएफ आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला (NDRF IG Narendra Singh Bundela) ने कहा कि नेपाल त्रासदी के बाद बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए (In Bihar in view of flood situation following Nepal Tragedy) नौ टीमें तैनात की गईं (Nine Teams were Deployed) ।
उन्होंने गुरुवार को बताया कि जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए एनडीआरएफ स्टैंडबाय पर है। उन्होंने कहा कि गंडक नदी उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकती है। आईजी नरेंद्र बुंदेला ने कहा, “गंडक नदी उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों को प्रभावित करती है। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और बिहार में वे जिले, जिनसे होकर गंडक नदी गुजरती है और अंत में गंगा में मिल जाती है, प्रभावित हो सकते हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और एनडीआरएफ की टीमें वहां तैनात हैं।”
उन्होंने कहा कि जब बरसात का मौसम आता है, उस समय केंद्रीय स्तर पर एक बैठक होती है। इसमें राज्यों के अंदर एनडीआरएफ की तैनाती को प्लान के तहत पहले ही कर दिया जाता है। अभी जो घटना घटी है, उसके कारण निगरानी और तैनाती बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति को देखते हुए बिहार के कई इलाकों के प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए कुल 9 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें से दो टीमें खासतौर पर गंडक नदी वाले इलाके के लिए तैनात की गई हैं। नरेंद्र बुंदेला ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने नेपाल को व्यापक तौर पर मानवीय सहायता और आपदा राहत पहुंचाई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रभावित देश मदद मांगता है तो एनडीआरएफ सहायता देने के लिए तैयार है।
बुंदेला ने कहा कि चीन और नेपाल में अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति के बाद तैनाती बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा, “भारत सरकार को बाढ़ की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार ने बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ की संभावना का आकलन करने के लिए केंद्रीय जल आयोग के साथ समन्वय किया।” उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने बुधवार को व्यक्तिगत रूप से स्थिति की समीक्षा की, जिसके बाद दो और एनडीआरएफ टीमों की मांग की गई और उन्हें दो जगहों पर तैनात किया गया। ताजा आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नेपाल की भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 289 तक पहुंच गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved