img-fluid

2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने तीसरे हफ्ते मचाई धूम, कमाए 12 करोड़, प्रेमानंद की ली सलाह, कराए भंडारे

August 29, 2026

नई दिल्ली। बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्मों (Film) के बीच कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Film Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। 31 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों में करीब 1.5 करोड़ रुपए कमाए थे, लेकिन तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई अचानक बढ़ गई। फिल्म ने अकेले तीसरे हफ्ते में 10.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। करीब 1.8 से 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म अब लगभग 12 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

पहले दो हफ्तों में धीमी रही रफ्तार

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन महज 10 लाख रुपए कमाए थे। पहले सप्ताह में इसका कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए रहा। दूसरे सप्ताह में कमाई घटकर करीब 40 लाख रुपए रह गई। इस तरह दो हफ्तों के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 1.5 करोड़ रुपए था। इसके बाद तीसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ ली और 10.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

रिलीज से पहले प्रेमानंद महाराज से ली थी सलाह

फिल्म की कमाई के साथ रिलीज से पहले की कहानी भी चर्चा में है। निर्देशक और लेखक विशाल चतुर्वेदी ने आज तक से बातचीत में बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद एक प्रोड्यूसर प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे थे। वहां फिल्म की रिलीज को लेकर सलाह ली गई थी।


  • विशाल के अनुसार, प्रेमानंद महाराज ने फिल्म के मुख्य किरदार की लाइफस्टाइल को लेकर सावधानी बरतने और केवल शाकाहारी भोजन करने की सलाह दी थी। मेन लीड को भी इन बातों का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया था।

    शूटिंग सेट पर भी लागू किए गए नियम

    मेकर्स ने इस सलाह को शूटिंग के दौरान भी गंभीरता से लागू किया। निर्देशक के मुताबिक, सेट पर गाली-गलौज और लड़ाई-बहस की अनुमति नहीं थी। सभी के लिए शाकाहारी भोजन रखा जाता था और फिल्म से जुड़े लोगों के शराब पीने पर भी रोक थी।

    शूटिंग की शुरुआत रोज हनुमान चालीसा के पाठ से होती थी और दिन का समापन भी इसके पाठ के साथ किया जाता था। फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनाव सत्य ने भी बताया कि शूटिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी आने पर पूरी टीम हनुमान चालीसा का पाठ करती थी।

    कैमरा नहीं चलता तो टीम करती थी हनुमान चालीसा

    विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि कई बार शूटिंग सुबह 7 बजे शुरू होनी होती थी, लेकिन तकनीकी या अन्य वजहों से कैमरा 10 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाता था। ऐसे मौकों पर वह टीम से हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए कहते थे। उनके मुताबिक, खाली बैठने के बजाय इस दौरान कुछ अच्छा करना बेहतर था।

    निर्देशक का कहना है कि कई बार ऐसा हुआ कि हनुमान चालीसा का पाठ पूरा होने तक शूटिंग में आ रही समस्या का कोई समाधान निकल आया।

    प्रमोशन के लिए बजट नहीं था, 8 भंडारों को बनाया कैंपेन

    फिल्म के प्रमोशन के लिए भी मेकर्स ने अलग तरीका अपनाया। विशाल के मुताबिक, प्रमोशनल कैंपेन शुरू करते समय उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने फिल्म के प्रचार को नीम करोली बाबा के संदेश को लोगों तक पहुंचाने से जोड़ दिया।

    मेकर्स ने इसके लिए 8 भंडारों का आयोजन किया। इन्हीं भंडारों के जरिए लोगों तक फिल्म की जानकारी पहुंचाई गई। विशाल ने बताया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद CBFC से फिल्म को बिना परेशानी के U सर्टिफिकेट मिल गया।

    कम बजट की फिल्मों के लिए बढ़ी उम्मीद

    ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन ऐसे समय में सामने आया है, जब आध्यात्मिक और धार्मिक विषयों पर बनी कम बजट की फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के मेकर्स में रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नगर और विशाल चतुर्वेदी शामिल हैं।

    फिल्म अब उन कम बजट की फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट के बिना दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई। पिछले करीब छह महीनों में ‘लालो’ और ‘देऊल बंद 2’ जैसी फिल्मों ने भी आध्यात्मिक विषयों के कारण दर्शकों का ध्यान खींचा है।

    ‘हनुमान अंश’ की तीसरे सप्ताह की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर यह संकेत जरूर मिलता है कि मजबूत आध्यात्मिक कहानी और दर्शकों से जुड़ाव होने पर कम बजट की फिल्म भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।

    Share:

  • नेपाल त्रासदी : 600 के करीब मौतें, 2500 लापता, 320 भारतीयों की भी खबर नहीं...

    Sat Aug 29 , 2026
    काठमांडू. नेपाल (Nepal) में आई भीषण बाढ़ (great flood) ने तबाही का आंकड़ा 600 के करीब पहुंचा दिया है. अब तक 587 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 2,500 लोग लापता हैं. इस आपदा में बड़ी संख्या में भारतीय (Indians) भी फंसे हुए हैं. करीब 320 भारतीयों समेत भारतीय मूल के 100 लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved