img-fluid

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 675 पहुंची, 2,482 लोग अभी भी लापता

August 30, 2026

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ (Devastating floods in Nepal) और भूस्खलन (Landslide) से हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा (Nepal-Tibet border) से सटे इलाकों में प्राकृतिक आपदा के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 675 हो गई है। नेपाल में 670 और तिब्बत में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं नेपाल और तिब्बत में कुल 2,482 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 320 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अब तक 4,451 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 90 हजार से अधिक लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। कई सड़कें और पुल बह जाने तथा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में संपर्क टूटने के कारण बचाव दलों के सामने लगातार चुनौती बनी हुई है।

नेपाल में 1,924 और तिब्बत में 558 लोग लापता

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नेपाल में 1,924 लोग लापता हैं, जबकि तिब्बत में लापता लोगों की संख्या 558 है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नए बाढ़ के खतरे ने राहत और बचाव कार्य को और मुश्किल बना दिया है। सुरंगों, पहाड़ी इलाकों और अन्य दुर्गम स्थानों में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए बचाव दल अभियान चला रहे हैं।

शवों की पहचान के लिए भारतीय दूतावास ने जारी किए नंबर

बाढ़ और भूस्खलन में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद प्रशासन के सामने शवों की पहचान कर उन्हें परिजनों तक पहुंचाने की चुनौती है। इस बीच भारतीय दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए संपर्क नंबर जारी किए हैं।


  • शवों की पहचान या संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है—

    +977 985 131 6807
    +977 970 910 7500
    +977 981 032 6117

    भारत ने बढ़ाई राहत और बचाव में मदद

    नेपाल में आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत की ओर से भी राहत और बचाव प्रयासों में सहयोग बढ़ाया गया है। प्रभावित इलाकों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने और उनके परिजनों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    फिलहाल सबसे बड़ी चिंता लगातार बदलते मौसम, भूस्खलन और नए बाढ़ के खतरे को लेकर है। प्रशासन और बचाव एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी रखे हुए हैं।

    Share:

  • ‘बिहारी-कश्मीरी’ विवाद में समय रैना के समर्थन में उतरे शहजाद पूनावाला, बोले- बेबाकी के पीछे है नाजुक दिल

    Sun Aug 30 , 2026
    मुंबई। कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) एक बार फिर अपने एक कथित मजाक (Alleged joke) को लेकर विवादों में हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) के एक एपिसोड में बिहारी और कश्मीरी पंडितों को लेकर की गई टिप्पणियों पर भाजपा विधायक राम कदम (ram kadam) ने उनकी आलोचना की है। इसी बीच पूर्व भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved