img-fluid

‘शुद्धिकरण यज्ञ’ को दलित विरोधी बताने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR

August 31, 2026

नैनीताल. लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani ) कोतवाली में FIR दर्ज की गई है. अनुसूचित जाति के युवक अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज इस FIR में राहुल गांधी पर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 और 299 के तहत मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है. FIR में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) भी शामिल की गई है.


  • यह मामला हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ और उसे लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी से जुड़ा है. राहुल गांधी ने इस शुद्धिकरण यज्ञ को दलित विरोधी बताते हुए इस पर सवाल उठाए थे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी की टिप्पणी से अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

    8 अगस्त की रैली से जुड़ा मामला
    दरअसल, 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस की एक रैली आयोजित हुई थी. इसके बाद एक हिंदूवादी संगठन की ओर से रामलीला मैदान में ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ किया गया था.

    आयोजकों की ओर से दावा किया गया था कि रामलीला मैदान में फैली गंदगी और वहां कथित तौर पर लगाए गए सांप्रदायिक नारों के विरोध में यह शुद्धिकरण किया गया. वहीं कांग्रेस ने इस शुद्धिकरण को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दलित पहचान से जोड़ते हुए इसका विरोध किया था.

    इसके बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई थी. राहुल गांधी ने भी शुद्धिकरण यज्ञ को दलित विरोधी बताते हुए इस पर निशाना साधा था. अब उनकी इसी टिप्पणी को आधार बनाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है.

    शिकायतकर्ता अमित कुमार ने राहुल गांधी पर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    Share:

  • MP : सतना से चित्रकूट तक सड़कों पर नेपाल जैसा कीचड़, मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

    Mon Aug 31 , 2026
    सतना. मध्य प्रदेश (MP) के सतना (Satna) और चित्रकूट (Chitrakoot) में लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy rain) से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. मानिकपुर के पास डोडा डैम ओवरफ्लो होने के कारण टूट गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गया. सतना-मानिकपुर रेलखंड पर चितहरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved