img-fluid

UP : अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा एक्शन, शामली में मुठभेड़ के दौरान दो कथित शूटर ढेर

August 31, 2026

लखनऊ। हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड (Ankit Balian case) में उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। शामली में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ (Encounter) में हत्याकांड के दो शूटर मारे गए। मृतकों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है। दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उन्हें गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि अंकित बालियान की हत्या के लिए कुल चार शूटर शामली पहुंचे थे। इनमें से दो का एनकाउंटर हो चुका है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। इसके अलावा रेकी और अन्य मदद में दो और लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। यानी हत्याकांड में अब तक छह लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है।

CCTV फुटेज से हुई थी शूटरों की पहचान
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर चारों शूटरों की पहचान की गई। पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने वाले आरोपी हरियाणा के हिसार और रोहतक के रहने वाले हैं। इनमें एक आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है, जबकि अन्य तीन के खिलाफ छोटे-मोटे अपराधों की जानकारी मिली थी।

आरोपियों की पहचान होने के बाद हरियाणा पुलिस ने उनके घरों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी। परिवार और करीबियों से पूछताछ शुरू होने के बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर दिए और फरार हो गए। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने उनकी तलाश और तेज कर दी।


  • पुलिस ने अंकित बालियान की कॉल डिटेल और WhatsApp मैसेजिंग हिस्ट्री की भी जांच की। इसके जरिए पुलिस हत्याकांड के पीछे मौजूद मददगारों और साजिश में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी।

    सात जिलों की 8 टीमें तलाश में जुटी थीं
    हत्याकांड के खुलासे के लिए मेरठ जोन के सात जिलों की पुलिस की 8 टीमें लगाई गई थीं। हरियाणा और दिल्ली में लगातार दबिश दी जा रही थी। इससे पहले मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली पहुंचकर अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे बैठक की थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के काफी करीब पहुंच चुकी है।

    होटल में रुके थे शूटर, CCTV से मिला सुराग
    पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को अंकित बालियान की रेकी की गई थी। दो शूटर शामली पहुंचे और अंकित की गतिविधियों पर नजर रखने लगे। दोनों शामली के सूर्या होटल में ठहरे थे। होटल में उन्होंने आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज जमा किए थे। पुलिस ने होटल की CCTV फुटेज खंगाली, जिससे जांच को अहम सुराग मिला।

    जांच के मुताबिक, वारदात के बाद चारों शूटर अलग-अलग दिशाओं में भागे। दो आरोपी बाइक से करनाल की तरफ निकल गए, जबकि मोहित और सुमित बागपत की ओर फरार हुए।

    कैराना रोड पर हुई मुठभेड़
    पुलिस ने मोहित और सुमित को ट्रैक किया। बाद में कैराना रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास पुलिस और दोनों आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मुठभेड़ में SWAT टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप भी घायल हुए हैं। मौके से पुलिस ने दो पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस, स्प्लेंडर बाइक, बैग, मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश के साथ-साथ हत्या की पूरी साजिश और इसके पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

    Share:

  • Rahul Gandhi in Legal Trouble Over ‘Purification Ritual’ Remark; FIR Filed in Haldwani

    Mon Aug 31 , 2026
    Nainital: An FIR has been registered against Congress MP and Leader of Opposition in the Lok Sabha, Rahul Gandhi, at Haldwani Kotwali police station over his remarks describing a ‘purification ritual’ conducted after a Congress rally as anti-Dalit. The case was registered on the complaint of Amit Kumar, a Scheduled Caste youth, who alleged that […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved