img-fluid

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: PM मोदी के 25 साल पर UP में आयोजन

August 31, 2026

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी अब अपने संगठनात्मक और जनसंपर्क अभियानों को धार देने में जुट गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा प्रदेश में एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है. इसी अभियान की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है.

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मार्श प्रेक्षागृह हो कार्यशाला में पार्टी के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व के साथ संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सभी प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष और जिला संयोजकों को बुलाया गया है. बैठक में अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी.


  • पार्टी की कोशिश है कि सेवा संकल्प अभियान महज संगठनात्मक कार्यक्रम न रहकर व्यापक जनसंपर्क अभियान का रूप ले. इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे.

    बीजेपी का ये शेष अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले इस अभियान को पार्टी ने सेवा, समर्पण और जनसंपर्क से जोड़ने की तैयारी की है.

    अभियान के दौरान पार्टी की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनियां और अन्य जनसंपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

    अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक मॉडल के तौर पर प्रस्तुत करने की योजना भी है. वाराणसी में हुए विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभाव को जनता के सामने रखने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए जा सकते हैं.

    पार्टी नेतृत्व का मानना है कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने का अवसर संगठन के लिए जनता के बीच जाने और सरकार की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर रखने का महत्वपूर्ण मौका है.

    दरअसल, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं. भाजपा लगातार संगठन को सक्रिय करने के साथ अलग-अलग अभियानों के जरिए कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार रही है. ऐसे में सेवा संकल्प अभियान को चुनाव से पहले भाजपा के बड़े जनसंपर्क अभियानों में से एक माना जा रहा है.

    प्रदेश कार्यशाला में न सिर्फ एक महीने के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होगी, बल्कि यह भी तय किया जाएगा कि अभियान को प्रदेश से लेकर जिले, मंडल और बूथ स्तर तक किस तरह प्रभावी बनाया जाए. पार्टी की कोशिश होगी कि सेवा और जनसंपर्क के जरिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के साथ सरकार की उपलब्धियों को भी घर-घर तक पहुंचाया जाए.

    Share:

  • एपल वॉच में आएंगे 2 बड़े हेल्थ फीचर्स, दिनभर ट्रैक होगा हार्ट रेट

    Mon Aug 31 , 2026
    डेस्क: एपल की अगली जनरेशन की स्मार्टवॉच को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, एपल वॉच Series 12 और वॉच Ultra 4 में हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़े दो बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं. इनमें पूरे दिन हार्ट रेट मॉनिटरिंग और नया हेल्थ-फिटनेस एक्सपीरियंस शामिल हो सकता है. इसके अलावा Series 12 में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved