img-fluid

एपल वॉच में आएंगे 2 बड़े हेल्थ फीचर्स, दिनभर ट्रैक होगा हार्ट रेट

August 31, 2026

डेस्क: एपल की अगली जनरेशन की स्मार्टवॉच को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, एपल वॉच Series 12 और वॉच Ultra 4 में हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़े दो बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं. इनमें पूरे दिन हार्ट रेट मॉनिटरिंग और नया हेल्थ-फिटनेस एक्सपीरियंस शामिल हो सकता है. इसके अलावा Series 12 में नया सिरेमिक वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एपल वॉच Series 12 और वॉच Ultra 4 में हमेशा हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर दिया जा सकता है. इसका मतलब है कि वॉच पूरे दिन हार्ट रेट सेंसर से डेटा रिकॉर्ड कर सकती है. फिलहाल एपल वॉच वर्कआउट के दौरान हार्ट रेट ट्रैक करती है और सामान्य इस्तेमाल में कुछ अंतराल पर रीडिंग लेती है. नया फीचर आने पर यूजर्स को पूरे दिन के हार्ट रेट से जुड़ा ज्यादा लगातार डेटा मिल सकता है.


  • एपल एक नए हेल्थ और फिटनेस एक्सपीरियंस पर भी काम कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी यूजर्स के लिए हेल्थ से जुड़े आंकड़ों को समझना आसान बनाना चाहती है. यह अनुभव हू-पू और ओरा जैसे फिटनेस प्लेटफॉर्म की तरह वेलनेस मेट्रिक्स को ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखा सकता है. यानी अलग-अलग वर्कआउट या कभी-कभार मिलने वाली रीडिंग के बजाय यूजर्स को पूरे दिन शरीर के रिस्पॉन्स की ज्यादा साफ तस्वीर मिल सकती है.

    हेल्थ फीचर्स के अलावा एपल वॉच Series 12 के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल सिरेमिक वर्जन की टेस्टिंग कर रही है. इसे सफेद और डार्क ग्रे रंग में पेश किया जा सकता है. इसके साथ ही कंपनी नई वॉच बैंड कलर और कॉन्फिगरेशन भी तैयार कर रही है. एपल वॉच Series 12 और वॉच Ultra 4 को सितंबर इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है, जहां आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और आईफोन Ultra भी आ सकते हैं.

    Share:

  • वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, रचा इतिहास

    Mon Aug 31 , 2026
    डेस्क: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ना सिर्फ बड़ी पारी खेलते दिख रहे हैं. बल्कि रिकॉर्डों को भी तोड़ना उन्होंने शुरू कर दिया है. सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए पहली पारी खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराने रिकॉर्ड की बलि चढ़ाई है. सूर्यवंशी का वैभव, लक्ष्मण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved