img-fluid

5 सितंबर को CJP के प्रस्तावित मार्च पर SC का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकार

August 31, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आगामी 5 सितंंबर को दिल्ली में एक बार फिर से मार्च निकालने का ऐलान किया गया है। इस मार्च को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि कोर्ट ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और उसे भरोसा है कि सरकार कानून के दायरे में रहकर काम करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने 5 सितंबर को प्रस्तावित CJP मार्च के खिलाफ फिलहाल कोई निर्देश देने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा, हम मानकर चलेंगे कि सभी लोग जिम्मेदारी से, शांतिपूर्ण और कानून के मुताबिक व्यवहार करेंगे। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल उसके सामने ऐसी कोई ठोस वजह नहीं है, जिसके आधार पर यह माना जाए कि कुछ गलत होगा। इसलिए हमारे सामने ऐसा कुछ नहीं है कि हम इसके उलट मानें।


  • सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सॉलिसिटर जनरल (SG) के सामने रखने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले को लंबित याचिकाओं के साथ 10 सितंबर को सुनवाई के लिए लगाया जाए। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि अगर कोई गंभीर या चिंताजनक स्थिति पैदा होती है तो संबंधित पक्ष तत्काल सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं, बशर्ते मामला कोर्ट के दायरे में आता हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार और पुलिस की है। कोर्ट को उम्मीद है कि सभी पक्ष कानून का पालन करेंगे।

    Share:

  • हिमाचल बारिश: मानसून के कारण 253 मौतें, 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफॉर्मर ठप

    Mon Aug 31 , 2026
    डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। राज्य आपदा संचालन केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में बारिश के कारण प्रदेश में 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित और 37 पेयजल योजनाएं बाधित हुई हैं। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 30 अगस्त शाम तक 64 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved