img-fluid

कांग्रेस के गढ़ में BJP का बड़ा दांव, जयपुर निगम चुनाव में 8 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे, 51 महिलाओं को टिकट

September 01, 2026

जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव (Jaipur Municipal Corporation Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों (Muslim Candidates) को टिकट देकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इनमें कांग्रेस (Congress) के प्रभाव वाले और मुस्लिम बहुल इलाके भी शामिल हैं। भाजपा ने 150 वार्डों में 51 टिकट महिलाओं को दिए हैं, यानी करीब 35% हिस्सेदारी रखी है। वहीं कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन और मौजूदा पार्षदों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने 4 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, 2 पीसीसी प्रकोष्ठ प्रमुखों और एक पीसीसी सचिव को भी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने 51 महिलाओं को टिकट दिया
भाजपा की सूची में महिला और सामाजिक समीकरण पर खास फोकस दिखाई दे रहा है। पार्टी ने 33% महिला आरक्षण के सिद्धांत से आगे बढ़ते हुए करीब 35% टिकट महिलाओं को दिए हैं। इनमें महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं के साथ लंबे समय से संगठन में सक्रिय महिला नेताओं को भी मौका मिला है। वार्ड 47 से दीपा नाथावत, वार्ड 56 से रेखा सैनी, वार्ड 107 से अनुराधा माहेश्वरी और वार्ड 123 से पूनम मेहता को प्रत्याशी बनाया गया है।

सबसे चर्चित नाम कांग्रेस की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल का है। भाजपा ने उन्हें वार्ड 110 से टिकट दिया है। खंडेलवाल जयपुर नगर निगम की महापौर रह चुकी हैं और लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रही हैं। अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से वार्ड 110 का मुकाबला खास हो गया है।


  • 8 मुस्लिम चेहरों पर भाजपा का भरोसा
    भाजपा ने कांग्रेस के प्रभाव वाले और मुस्लिम बहुल इलाकों में भी मुस्लिम उम्मीदवार उतारकर सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है। पार्टी ने 8 मुस्लिम नेताओं को पार्षद का टिकट दिया है।

    वार्ड 19: शहनवाज अंसारी
    वार्ड 109: जाकिर खान कायमखानी
    वार्ड 113: फरीदुद्दीन ‘जैकी’
    वार्ड 117: शब्बो जहां
    वार्ड 128: माजिद पठान
    वार्ड 136: मिजाना मिर्जा
    वार्ड 137: रहीस मंसूरी
    वार्ड 146: अफसाना

    इनमें वार्ड 19 सबसे ज्यादा चर्चा में है। सामान्य सीट होने के बावजूद भाजपा ने यहां मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। इसे पार्टी की वार्डवार सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    कांग्रेस ने संगठन के चेहरों पर जताया भरोसा
    कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन को प्राथमिकता दी है। पार्टी की सूची में कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जो संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

    कांग्रेस ने 4 ब्लॉक अध्यक्षों को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा 2 पीसीसी प्रकोष्ठ प्रमुखों और एक पीसीसी सचिव को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने कई मौजूदा पार्षदों को भी दोबारा मौका दिया है।

    कांग्रेस की रणनीति अपने संगठनात्मक नेटवर्क और मौजूदा पार्षदों के स्थानीय जनाधार के सहारे भाजपा को चुनौती देने की है। हालांकि टिकट से नाराज दावेदारों के बागी होकर चुनाव लड़ने की स्थिति में कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय हो सकता है।

    2500 से ज्यादा दावेदार, भाजपा ने चुने 150 चेहरे
    जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा में कई दिनों तक टिकटों को लेकर मंथन चला। 150 वार्डों के लिए 2500 से ज्यादा दावेदारों ने टिकट की मांग की थी। पार्टी के सामने जिताऊ उम्मीदवार चुनने के साथ पुराने कार्यकर्ताओं, जातीय समीकरण और स्थानीय प्रभाव के बीच संतुलन बनाने की चुनौती थी।

    भाजपा की सूची में महिला, युवा, सामाजिक और संगठन से जुड़े चेहरों का मिश्रण नजर आ रहा है। पार्टी ने वार्डवार समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

    टिकट के बाद बागियों की चुनौती
    टिकट वितरण के बाद अब दोनों प्रमुख दलों के सामने नाराज दावेदारों को संभालने की चुनौती है। टिकट नहीं मिलने पर यदि बागी उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में उतरते हैं या दूसरे दलों का रुख करते हैं, तो कई वार्डों में मुकाबला और रोचक हो सकता है।

    ऐसे में जयपुर निगम चुनाव में भाजपा के 8 मुस्लिम उम्मीदवारों और 51 महिला प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस के संगठनात्मक चेहरों की मौजूदगी ने मुकाबले के शुरुआती समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है।

    Share:

  • MP: भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा....छात्रों ने लगाए नारे, माइक छीनने की कोशिश

    Tue Sep 1 , 2026
    भोपाल। भोपाल (Bhopal) में सीजेपी (CJP) की बैठक के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब छात्रों और युवाओं का एक समूह बैठक में पहुंच गया. युवकों ने CJP के प्रतिनिधियों (Representatives) से स्कूलों के ऑडिट (School audits) और संगठन की गतिविधियों को लेकर सवाल किए. सवाल-जवाब के दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved