img-fluid

दिल्ली नाबालिग गैंगरेप केस: आरोपी की मां बोली- ‘मेरा बेटा निर्दोष, साजिश के तहत फंसाया गया’

September 01, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में चलती स्लीपर बस (Sleeper bus) में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor girl) से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार बस चालक कुलदीप (Bus driver Kuldeep) की मां ने बेटे को निर्दोष बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। रोते हुए उन्होंने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

कुलदीप की मां ने बताया कि करीब दो महीने पहले उनके पति की हत्या कर दी गई थी। उन्हें शक है कि जिन लोगों ने उनके पति की हत्या की, उन्हीं लोगों ने अब उनके बेटे को भी इस मामले में फंसा दिया है। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि उनके बेटे को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद गरीब है और दिल्ली जाकर अपनी बात रखने तक के साधन नहीं हैं।

चलती बस में वारदात का आरोप
पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा के परी चौक से पुरानी दिल्ली के कश्मीरी गेट जा रही स्लीपर बस में नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप हुआ। करीब 47 किलोमीटर की यात्रा के दौरान ड्राइवर और कंडक्टर पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

पुलिस ने बस चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। DCP नॉर्थ निहारिका भट्ट ने सोमवार को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय आरोपी संदीप का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।


  • बारिश में परी चौक पहुंची थी छात्रा
    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है और मैनपुरी जिले की रहने वाली है। वह परिवार को बताए बिना नोएडा में अपने कजिन से मिलने निकली थी। भारी बारिश और अंधेरे के बीच वह रास्ता भटककर ग्रेटर नोएडा के परी चौक पहुंच गई।

    इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। लड़की के इशारा करने पर बस रुक गई। आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 तक छोड़ने की बात कही। लड़की के मुताबिक, बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

    विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

    फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस बस की फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। दूसरी ओर, आरोपी चालक की मां बेटे को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही हैं।

    Share:

  • MP: सिंधिया ने शिवपुरी के इस गांव को दी सौगातें.... बैंक खोलने की मांग लेकर पहुंचे युवक को दी तंबाकू छोड़ने की नसीहत

    Tue Sep 1 , 2026
    शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर शिवपुरी (Shivpuri) में हैं. इस दौरान उन्होंने खनियाधाना विकासखंड के ग्राम बामोर कला (Village Bamor Kala) में कई विकास कार्यों की सौगात दी. यहां विद्युत सब स्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सड़कों समेत कई सुविधाओं से जुड़े कार्यों का जिक्र किया गया. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved