img-fluid

48 घंटे में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी चलने लायक: महापौर

September 01, 2026

  • मैराथन बैठक में महापौर का सुगम आवागमन और सिटी ब्यूटिफिकेषन पर रहा विशेष फोकस

जबलपुर। नागरिकों को सुगम आवागमन, सुरक्षित सड़कों और हरित-सुंदर वातावरण देने के लिए नगर निगम ने व्यापक स्तर पर कार्ययोजना लागू कर दी है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में आयोजित 4 घंटे की मैराथन समीक्षा बैठक में जनसुविधाओं, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और सिटी ब्यूटिफिकेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।



  • महापौर ने कहा कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सभी प्रमुख एवं आंतरिक सड़कों को आगामी 48 घंटे के भीतर चलने योग्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। महापौर ने कहा कि धार्मिक और आवासीय दृष्टि से महत्वपूर्ण गौरीघाट, रांझी एवं सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का वर्षा ऋतु समाप्त होते ही 7 दिनों के भीतर उच्च गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। महापौर ने पार्षदों और नगर निगम अध्यक्ष अनुशंसा से जुड़े सभी जनहितैषी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि 11 लाख पौधारोपण महाअभियान प्रगति पर है, अभी तक 2.54 लाख पौधे लगाये जा चुके हैं, डुमना नेचर पार्क, कठौंदा क्षेत्र तथा शहर के सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से सघन वृक्षारोपण जारी है। महापौर ने बताया कि शहर के 12 प्रमुख और व्यस्त चैराहों पर आधुनिक व आकर्षक फव्वारे स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण शहर की सीमाओं से जुडऩे वाले सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर आकर्षक साज-सज्जा और भव्य लैंडस्केपिंग, उद्यानों का विकास सभी वार्डों में स्थित पार्कों व उद्यानों का उन्नयन, पाथवे निर्माण और प्रकाश व्यवस्था का नवीनीकरण कराया जा रहा है। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर के देवतुल्य नागरिकों को दैनिक आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम पूर्णत: प्रतिबद्ध है। गुणवत्ता नियंत्रण और समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक महानगर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    Share:

  • मुकेश ने छुए शमी के पैर... दलीप ट्रॉफी में बरपाया कहर, चटकाए 12 विकेट

    Tue Sep 1 , 2026
    डेस्क: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के तेज गेंदबाजों ने अपनी स्विंग और रफ्तार से सेंट्रल जोन के बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया. पहली पारी में 266 रनों पर सिमटने के बाद सेंट्रल जोन की दूसरी पारी को मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की घातक जोड़ी ने सिर्फ 158 रनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved