
जबलपुर। भेड़ाघाट में हेलीपेड के लिए प्रस्तावित नगर परिषद की लगभग डेढ़ एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के बाद राजस्व विभाग एवं नगर परिषद भेड़ाघाट के संयुक्त दल द्वारा सोमवार को ही भेड़ाघाट स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 32 के अंश भाग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की भी कार्रवाई की गई।
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह के मुताबिक लगभग डेढ़ एकड़ इस भूमि पर अमीन खान द्वारा अतिक्रमण कर डेयरी का संचालन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमित संरचना एवं सामग्री को संयुक्त दल द्वारा हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। भूमि मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग 60 लाख रूपये है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर ललित ग्वालवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद भेड़ाघाट विक्रम झरिया, राजस्व निरीक्षक शिवपाल चौधरी एवं संबंधित पटवारी सहित राजस्व एवं नगर परिषद का अमला उपस्थित रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved