
उज्जैन। शाही सवारी में शेष बचे 6 दिनों में कंठाल चौराहा, सतीगेट मार्ग पर ब्लाक लगाने का काम रात दिन चलेगा और बारिश भी इसमें एक अड़चन है।
बाबा महाकाल की राजसी सवारी 7 सितंबर को निकलेगी। यह सवारी तेलीवाड़ा, कंठाल चौराहा, सती गेट, छतरी चौक होती हुई जाएगी। सवारी के लिए कंठाल से लेकर सती गेट तक का मार्ग तेजी से तैयार किया जा रहा है। सड़क पूरी बन चुकी है और अब सती गेट के यहाँ दोनों तरफ 25 मी. कोबल पत्थर लगाए जा रहे हैं। यहाँ रात को सवारी और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निपटने के बाद कलेक्टर रात्रि में 11 बजे के बाद सती गेट पहुँचे और जल्दी काम पूरा करने के निर्देश दिए, वहीं कंठाल चौराहे पर सुंदर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इसका काम भी शुरू हो चुका है और 10 प्रतिशत यह ब्लॉक लगा भी दिए गए हैं। आज रात्रि में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। अब कंठाल चौराहा चौड़ा होने के साथ-साथ सुंदर भी दिखेगा। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित इंजीनियर और सभी अधिकारी लगातार काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा और अब इस चौड़े और सुंदर मार्ग से बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved