
- लोगों में आक्रोश-शिकायतों के बावजूद निगम नहीं कर रहा कुत्तों को पकडऩे की कार्रवाई
उज्जैन। विष्णु सागर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना मंगलवार सुबह पशु जिला चिकित्सालय को मिली। इसके बाद करीब 10 बजे चिकित्सकों की टीम घायल गाय के उपचार के लिए मौके पर रवाना हुई।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक विष्णु सागर इलाके में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। ये कुत्ते आए दिन लोगों के साथ-साथ पालतू पशुओं पर भी हमला कर रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक इन्हें पकडऩे की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और उन्होंने निगम से तत्काल आवारा कुत्तों को पकडऩे की माँग की है।