img-fluid

CJP प्रोटेस्ट गर्ल रिया की Bigg Boss 20 में एंट्री पर सस्पेंस! सलमान के गुस्से को लेकर कही दिलचस्प बात

September 03, 2026

नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20)के आगाज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और शो शुरू होने से पहले ही संभावित कंटेस्टेंट्स (Potential contestants)को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सलमान खान की मेजबानी वाले इस रियलिटी शो(reality show) में कौन कौन नजर आएगा इसे लेकर अभी आधिकारिक तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। हालांकि सीजेपी प्रोटेस्ट गर्ल के नाम से चर्चा में आईं रिया अहीर का नाम इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। रिया अहीर और पंजाबी एक्ट्रेस व मॉडल लवप्रीत कौर के बीच चल रही वोटिंग के बाद जनता के फैसले से किसी एक को बिग बॉस 20 के घर में एंट्री मिल सकती है। इसी बीच रिया ने शो में जाने और सलमान खान का सामना करने को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।

रिया अहीर उस समय चर्चा में आई थीं जब नीट पेपर लीक के खिलाफ मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान वह पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई थीं। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा था। अब बिग बॉस 20 में संभावित एंट्री को लेकर उनसे पूछा गया कि अगर सलमान खान शो के दौरान उन्हें डांटते हैं या उन पर नाराज होते हैं तो वह किस तरह स्थिति को संभालेंगी। इस सवाल पर रिया का जवाब काफी दिलचस्प रहा।

रिया ने कहा कि वह सलमान खान को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर देखती हैं जिनके पास काफी अनुभव है और जिन्होंने अपनी जिंदगी में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके मुताबिक जब सलमान किसी मुद्दे पर बात करते हैं तो लोग उनकी बात सुनते हैं और अगर वह किसी बात को लेकर उन्हें समझाते या डांटते हैं तो उसके पीछे कोई वजह जरूर होगी। रिया का कहना है कि अगर उन्हें लगेगा कि उनसे कोई गलती नहीं हुई है तो वह पूरे सम्मान के साथ अपना पक्ष सामने रखेंगी।

हालांकि रिया ने यह भी साफ किया कि हर व्यक्ति का नजरिया अलग हो सकता है। अगर सलमान उनकी बात से सहमत नहीं होते हैं तो भी वह इसे अलग विचार के तौर पर लेंगी। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी की खूबसूरती यही है कि लोग अलग अलग सोच और नजरिए को स्वीकार करना सीख रहे हैं। यानी रिया बिग बॉस के घर में अपनी बात रखने से पीछे हटने वाली नहीं हैं लेकिन वह टकराव के बजाय सम्मानजनक तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास करती हैं।


  • सबसे दिलचस्प बात तब सामने आई जब रिया से पूछा गया कि अगर सलमान खान उन पर चिल्लाने लगें तो उनका रिएक्शन क्या होगा। इस पर उन्होंने बेहद सहज अंदाज में कहा कि अगर सलमान उन पर चिल्लाएंगे तो शायद वह अपना सिर नीचे करके रोने लगेंगी। रिया का यह जवाब अब चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि बिग बॉस में सलमान की डांट और वीकेंड का वार अक्सर कंटेस्टेंट्स के लिए काफी दबाव वाला पल होता है।

    वहीं अगर जनता के वोट रिया के पक्ष में नहीं जाते और उन्हें बिग बॉस 20 के घर में एंट्री नहीं मिलती है तो क्या उन्हें दुख होगा इस सवाल पर भी उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। रिया ने कहा कि वह ठीक रहेंगी क्योंकि उनका मानना है कि जिंदगी में जो कुछ भी होता है उसके पीछे कोई न कोई वजह होती है। उनके अनुसार कोई घटना आशीर्वाद बनकर आती है तो कोई सीख देकर जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वोटिंग में जनता किसे चुनती है और क्या रिया अहीर सच में बिग बॉस 20 के घर में पहुंचकर सलमान खान के सामने अपनी बेबाकी दिखा पाती हैं।

    Share:

  • ईरानी खतरे के चलते कैटरिंग ट्रक की आड़ में बदला विमान, C-32A से निकले ट्रंप

    Thu Sep 3 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में तुर्की से ब्रिटेन (From Türkiye to Britain) रवाना होते समय ट्रंप को उनके तय विमान से हटाकर एक दूसरे सैन्य विमान में ले जाया गया था। यह पूरा ऑपरेशन इतना गोपनीय रखा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved