img-fluid

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में तोड़फोड़ से सियासी संग्राम, BJP पर आरोप और पुलिस पर भी सवाल

September 03, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में TMC सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित दफ्तर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अभिषेक बनर्जी ने इस घटना का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उनका दावा है कि हथियारों से लैस लोग तड़के कैमैक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में घुसे और वहां तोड़फोड़ के साथ कर्मचारियों से मारपीट की। मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और 6 लोगों को डिटेन किया है।

कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट स्थित TMC कार्यालय में तड़के तोड़फोड़ का मामला सामने आया। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि हथियारों से लैस बीजेपी कार्यकर्ता करीब सुबह 4:30 बजे पार्टी कार्यालय में घुस आए। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीने और ऑफिस में तोड़फोड़ की। अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को एक सुनियोजित हमला बताया है।

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और वकीलों की ओर से लगातार फोन और ईमेल किए जाने के बावजूद कोलकाता पुलिस ने करीब दो घंटे तक कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मामले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग की है कि कथित हमले की योजना किसने बनाई और इसे निर्देश किसने दिया।


  • अभिषेक बनर्जी ने मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, गृह मंत्री और न्यायपालिका से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, खासकर कलकत्ता हाई कोर्ट, इस स्थिति का गंभीरता से संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल में कानून का राज बनाए रखने के लिए कदम उठाए। उन्होंने संवैधानिक अधिकारों और राजनीतिक दलों के अधिकारों की रक्षा की भी अपील की है।

    अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि पिछले एक महीने में उनके कैमैक स्ट्रीट और अमतला स्थित दोनों कार्यालयों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है। उन्होंने इसे केवल कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि कानून के राज की खुली अवहेलना बताया। TMC IT सेल की प्रभारी उपासना चौधरी ने भी कैमैक स्ट्रीट कार्यालय में करीब 3:30 बजे हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पास CCTV फुटेज है और FIR दर्ज कराई जाएगी।

    घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने तीन FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 6 लोगों को डिटेन किया है। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी, TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को रोकने और उन पर हमला करने के आरोप में FIR दर्ज की थी। यह मामला 9 कैमैक स्ट्रीट स्थित इमारत से कथित अनधिकृत होर्डिंग हटाने के दौरान सामने आया था।

    Share:

  • जबलपुर में ठेका कंपनी की लापरवाही से गम्भीर हादसा

    Thu Sep 3 , 2026
    कटर मशीन के कंपन से गिरा भारी ढांचा, दो मजदूरों की मौत जबलपुर। टेलीकॉम फैक्ट्री के रानीताल गेट नंबर 2 के पास रविवार को एक जर्जर दीवार और शेड ढहने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें जयपुर की ए एस स्टील कंपनी के अधीन स्क्रैप डिस्मेंटलिंग का काम कर रहे दो मजदूरों, अकबर और नसीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved