img-fluid

आरजी कर केस में CBI जांच पर पीड़िता की मां ने उठाए सवाल, बोलीं- सरकार बदली, लेकिन न्याय की रफ्तार नहीं

September 04, 2026

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) एवं अस्पताल की रेप-मर्डर पीड़िता की मां और अब पनिहाटी से बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ (Ratna Debnath) ने मामले की CBI जांच की प्रगति पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि सरकार बदलने के बावजूद उनकी बेटी के मामले में न्याय की प्रक्रिया उस तरह आगे नहीं बढ़ी, जैसी उम्मीद थी।

बैरकपुर में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान रत्ना देबनाथ ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सत्ता परिवर्तन के बाद मामले में तेजी आएगी, लेकिन ऐसा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार बदलने के बाद क्या वास्तव में परिस्थितियों में कोई बदलाव आया है।

‘कहा गया था सरकार बदलने के बाद सब ठीक होगा’

रत्ना देबनाथ ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि सरकार बदलने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी राजनीति में आने की इच्छुक नहीं थीं।

उन्होंने बताया कि उनके पति कारोबार करते थे और उनकी बेटी ने भी उन्हें राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी। बेटी की दर्दनाक मौत के बाद परिवार की राजनीति में आने की कोई योजना नहीं थी। हालांकि, बाद में उन्हें बताया गया कि पश्चिम बंगाल में स्थिति बेहद खराब है और शिक्षा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में गिरावट आ रही है।


  • बेटी की हत्या के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

    बीजेपी विधायक ने कहा कि 9 अगस्त 2024 को आरजी कर अस्पताल में उनकी डॉक्टर बेटी की हत्या के बाद राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति भी सामने आई। उन्होंने मामले की जांच को लेकर सवाल उठाते हुए CBI की कार्रवाई पर भी असंतोष जताया।

    मामले में अदालत की ओर से नई विशेष जांच टीम गठित किए जाने के बाद रत्ना देबनाथ ने जांच एजेंसी की भूमिका पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि न्याय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

    ‘अगर डॉक्टर अपराधी है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं?’

    रत्ना देबनाथ ने आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि CBI की ओर से कहा जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर हैं और उन्हें इस तरह गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। उनके मुताबिक, जज की ओर से भी डॉक्टरों को इस तरह गिरफ्तार किए जाने पर टिप्पणी की गई थी।

    इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी बेटी भी डॉक्टर थी, लेकिन अगर कोई डॉक्टर अपराध में शामिल है और उनकी बेटी की हत्या से उसका संबंध है, तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती?

    पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी प्राथमिकता राजनीति नहीं, बल्कि बेटी के मामले में न्याय है। इसी वजह से उन्होंने एक बार फिर जांच की गति और कार्रवाई को लेकर अपनी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर जाहिर की है।

    Share:

  • इंदौर: बायपास के नए घोषित साढ़े 22 मीटर के कंट्रोल एरिया में सर्विस रोड निर्माण के लिए होगा निजी जमीनों का अधिग्रहण,

    Fri Sep 4 , 2026
     नकद मुआवजे के बदले देंगे टीडीआर का लाभ अभी बोगदों में लगता है जाम, आयुक्त ने किया निरीक्षण, मास्टर प्लान की सड़कों में पेयजल, ड्रेनेज सहित अन्य उपयोगी सेवाओं के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश इंदौर। बायपास (bypass) के निर्माण से लेकर कुछ समय तक कंट्रोल एरिया (control area) 45 मीटर निर्धारित किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved