img-fluid

इस राज्य की सरकार ने 85 हजार कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, डीए 42 से बढ़कर 60 फीसदी किया

September 04, 2026

नई दिल्ली। पंजाब सरकार (Punjab government) ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर एक अहम घोषणा की है। पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा किए गए इस एलान से राज्य के हजारों कर्मचारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा।

डीए में भारी बढ़ोतरी
17 जुलाई 2020 के बाद ड्यूटी जॉइन करने वाले सभी कर्मचारियों को अब 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाएगा। वर्तमान में इन कर्मचारियों को केवल 42 प्रतिशत डीए मिल रहा था, जिसमें अब सीधे 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।


  • 85,000 कर्मचारियों को सीधा लाभ
    सरकार के इस कदम से पंजाब के करीब 85,000 कर्मचारियों को फायदा होगा और उनके वेतन में अच्छी-खासी वृद्धि देखने को मिलेगी।

    केंद्रीय कर्मियों के बराबर मिलेगा हक
    मंत्री अमन अरोड़ा ने यह भी स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन और महंगाई भत्ता (डीए) देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह कदम कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है, जिससे आगामी त्योहारों से पहले उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

    Share:

  • इंदौर के पूर्व एडीएम और प्रोटोकॉल विशेषज्ञ बीबीएस तोमर का निधन

    Fri Sep 4 , 2026
    इंदौर। प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता और बेहतरीन कार्यशैली के लिए पहचान बनाने वाले इंदौर के पूर्व अपर जिला कलेक्टर (एडीएम) बीबीएस तोमर का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वे पिछले दो महीनों से गंभीर बीमारी के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved