
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने आज शनिवार 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) का ऐलान कर दिया है। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल के नए रेट को जारी करती हैं। आम-आदमी के लिए राहत की बात यह है कि आज पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। जिसकी वजह से दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार है। चिंता की बात यह है कि कच्चे तेल (Crude Oil) का रेट एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।
गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.31 प्रतिशत की उछाल के बाद 95.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। वहीं, बेस्ट इंटरमीडिएड का दाम 0.14 प्रतिशत की उछाल के बाद 90.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। बता दें, 24 जुलाई के बाद कच्चे तेल का दाम इस स्तर पर पहुंचा है।
आज क्या है रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को पेट्रोल का रेट 95.20 रुपये है। डीजल का रेट 102.12 रुपये है। वहीं, प्रीमियम पेट्रोल (XP100) का दाम 167.35 रुपय प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है।
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल का रेट (Petrol Price Today)
मुंबई – 111.21 रुपये
कोलकाता – 133.51 रुपये
चेन्नई – 107.76 रुपये
बेंगलुरू – 111.68 रुपये
हैदराबाद – 115.72 रुपये
गुरुग्राम – 103.28 रुपये
नोएडा – 101.88 रुपये
चंडीगढ़ – 101.54 रुपये
लखनऊ – 102.31 रुपये
जयपुर – 113.91 रुपये
पटना – 113.37 रुपये
भुवनेश्वर – 108.97 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये
डीजल का रेट (Diesel Price Today)
मुंबई – 97.83 रुपये
कोलकाता – 99.82 रुपये
चेन्नई – 99.55 रुपये
बेंगलुरू – 99.56 रुपये
हैदराबाद – 103.83 रुपये
गुरुग्राम – 95.94 रुपये
नोएडा – 95.36 रुपये
चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
लखनऊ – 95.79 रुपये
जयपुर – 98.25 रुपये
पटना – 99.36 रुपये
भुवनेश्वर – 100.68 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये
आखिरी बार मई में बढ़े थे पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price hike)
इस साल में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक के बाद एक चार बार इजाफा किया था। 2022 के बाद पहली बार रेट 15 मई को बढ़ाए गए थे। उसके बाद 25 मई तक तीन बार और बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद पेट्रोल का दाम 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।
मौजूदा कच्चे तेल के स्तर को देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved