img-fluid

इंदौर: अनोप टाकिज चौराहे पर लगा पोर्टेबल सिग्नल जाम और बेतरतीब ट्रैफिक पर लगेगा अंकुश

September 05, 2026

चौराहे पर पीक ऑवर्स में वाहन होते रहे हैं गुत्थमगुत्था

इंदौर। यातायात पुलिस (Traffic Police) के जोन-2 के एक चौराहे पर पोर्टेबल सिग्नल (Portable signal) का प्रयोग शुरू करने के बाद यातायात पुलिस ने अब दूसरे व्यस्त चौराहे पर भी यही व्यवस्था लागू कर दी है। परसों अनोप टॉकिज चौराहे (Anop Talkies Square) पर यातायात पुलिस ने पोर्टेबल सिग्नल लगवा दिया है। यातायात पुलिस का दावा है कि सिग्नल के बाद अब यहां यातायात का संचालन पहले से अधिक व्यवस्थित होगा और वाहन चालकों को अलग-अलग दिशाओं में निकलने के लिए स्पष्ट समय मिलेगा।


  • पिछले महीने भमोरी क्षेत्र के आरके अलायमेंट चौराहे पर पोर्टेबल सिग्नल लगाने के बाद यातायात पुलिस ने वहां प्री-कास्ट लगाकर रास्ते को भी डिवाइड किया था। इसी के साथ इस चौराहे और भमोरी चौराहे पर भी सिग्नल के लिए निगम से चर्चा की थी, ताकि वाहन चालक अपनी लेन में रहकर आगे बढ़ें। इसमें से एक अनोप टॉकिज पर सिग्नल लगा दिया गया है। हालांकि सिग्नल के आसपास सीमेंटेड प्री-कास्ट रखकर घेरा बनाने के चक्कर में चौराहे की चौड़ाई कम कर दी है, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि यहां इसके बाद स्थितियां बेहतर होंगी। दरअसल, क्षेत्र में लंबे समय से जाम और बेतरतीब तरीके से वाहनों के निकलने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद यातायात पुलिस ने स्थायी सिग्नल व्यवस्था के बजाय फिलहाल पोर्टेबल सिग्नल के जरिए व्यवस्था को परखने का निर्णय लिया है।

    Share:

  • अनिल चक्रवर्ती बने एडोबी के सीईओ, बीएचयू से एमआईटी तक का सफर और एआई युग की बड़ी चुनौतियां जानें

    Sat Sep 5 , 2026
    नई दिल्ली ।भारतीय मूल के तकनीकी विशेषज्ञ अनिल चक्रवर्ती (Anil Chakravarty) ने दुनिया की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनियों (Software Companies) में शामिल एडोबी (Adobe) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) का पद संभाल लिया है। उनके साथ कंपनी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। करीब 18 वर्षों तक एडोबी का नेतृत्व करने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved