img-fluid

महिला से छेड़खानी की कोशिश कर रहा था नशे में धुत युवक, दो स्ट्रीट डॉग्स ने दौड़ाकर बचाई जान; VIDEO वायरल

September 05, 2026

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर (Coimbatore, Tamil Nadu) में स्ट्रीट डॉग्स (Street Dogs) की वफादारी और संवेदनशीलता का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। थुडियालुर (Thudiyalur) में रेलवे ब्रिज के पास एक मानसिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश कर रहे युवक को वहां मौजूद दो स्ट्रीट डॉग्स ने दौड़ा लिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला के पास पहुंचा था नशे में धुत युवक

बताया जा रहा है कि महिला रेलवे ब्रिज के पास बैठी थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक नशे की हालत में था और उसने महिला से बातचीत करने की कोशिश की।

महिला के पास बैठे दो स्ट्रीट डॉग्स ने युवक को देखकर भौंकना शुरू कर दिया। युवक ने उन्हें भगाने के लिए पत्थर उठाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद दोनों कुत्ते महिला के आसपास ही डटे रहे।

इसके बाद युवक ने महिला के साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी। महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी। तभी दोनों कुत्ते युवक पर टूट पड़े।



  • कुत्तों ने युवक को महिला से दूर खींचा

    सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि दोनों स्ट्रीट डॉग्स युवक की तरफ दौड़ते हैं और उसके पैरों को काटकर उसे महिला से दूर खींचने लगते हैं। अचानक हुए इस हमले से युवक घबरा गया और वहां से भागने लगा।

    एक कुत्ता कुछ दूर तक युवक का पीछा भी करता दिखाई दिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।

    CCTV से हुई आरोपी की पहचान

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

    घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों स्ट्रीट डॉग्स की जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स का कहना है कि जिन आवारा कुत्तों को अक्सर परेशानी का कारण माना जाता है, उन्होंने इस मामले में एक असहाय महिला की मदद करके इंसानियत की मिसाल पेश की।

    ‘इन कुत्तों को मेडल मिलना चाहिए’

    सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि स्ट्रीट डॉग्स हमेशा खराब नहीं होते, बल्कि कई बार वे इंसानों की सुरक्षा भी करते हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि ये कुत्ते बेहद समझदार और इंसानों के प्रति वफादार होते हैं।

    कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में सरकार से दोनों कुत्तों को उनकी बहादुरी के लिए मेडल देने तक की मांग कर दी। एक यूजर ने लिखा कि जिस समय एक नशे में धुत युवक मानसिक रूप से दिव्यांग महिला का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था, उस वक्त यही स्ट्रीट डॉग्स उसके ‘सेवियर’ बन गए।

    इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि जानवरों का व्यवहार कई बार उम्मीद से कहीं ज्यादा संवेदनशील हो सकता है। महिला के लिए उस वक्त आसपास मौजूद ये दोनों कुत्ते ही मददगार साबित हुए।

    Share:

  • इन्दौर: बच्चों के अध्ययन के लिए बनाया जिज्ञासा रथ 6 माह में ही अटाला हुआ

    Sat Sep 5 , 2026
    सिटी बस पर बनाया था रथ, देखरेख के अभाव में हुआ भंगार, कांच फूटे, नेहरू पार्क में पटका इन्दौर। छह माह (six months) पहले नगर निगम (Municipal council) ने छोटे स्कूली बच्चों (School children) के अध्ययन (studies) के लिए सिटी बस पर जिज्ञासा रथ (Jigyasa Rath) तैयार किया था और कुछ दिनों तक इसका उपयोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved