img-fluid

इको वैन पलटने से 3 मासूम सहित 4 की मौत

September 05, 2026

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत हो गई। मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव क्षेत्र पर एक इको वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी के गड्ढे में पलट गई। वैन में सवार 11 लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई, वहीं 7 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन मासूम और एक महिला शामिल है।

हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों तुरंत गड्ढे में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के एक डॉक्टर में बताया कि हादसे के बाद 11 लोगों को अस्पताल लाया गया था। चार लोगों को अस्पताल पहुंचने पर मृत पाया घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य का इलाज किया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। तीन लोगों को इलाज की जरूरत नहीं पड़ी।


  • पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह से चालक की लापरवाही और वाहन का तेज गति में संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे पर बने गड्ढे पानी से भरे हुए थे, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ संवाद किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sat Sep 5 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ संवाद किया (Interacted with National Teachers’ Award-winning Teachers) । प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शिक्षक दिवस हमारे समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का दिन है। यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved