img-fluid

186 यात्रियों की सांसें अटकीं! विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 07, 2026

नई दिल्ली: कुआलालंपुर से जेद्दा (Kuala Lumpur to Jeddah) जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से सोमवार को चेन्नई की तरफ डायवर्ट किया गया. इस विमान में 186 पैसेंजर्स मौजूद थे. एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 186 लोगों को ले जा रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH156 ने चेन्नई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की, जहां पहले से ही किसी भी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे.

मामले की जांच जारी
अधिकारी ने आगे बताया कि फ्लाइट के इंजन नंबर 2 में तकनीकी खराबी थी. एयरलाइन और टेक्निकल टीम्स फ्लाइट और उसमें आई दिक्कत के बारे में पता लगा रहे हैं. दिल्ली और चेन्नई में एविएशन अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं. हवा में इंजन में खराबी की सूचना के बाद एक हफ्ते से भी कम समय में ये दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग थी. इससे पहले 1 सितंबर को गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.


  • अमृतसर से 7 फ्लाइट्स दिल्ली डायवर्ट
    वहीं, 6 सितंबर की रात को अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद 7 उड़ानों को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. ये घटना रात 10 बजे करीब हुई. अधिकारी ने कहा कि जैसे ही उन्हें रनवे के पास ड्रोन जैसी चीज नजर आई, तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया.

    Share:

  • घर के बाहर शोर का विरोध करने पर पूर्व संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या

    Mon Sep 7 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत किलोकरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक ने अपने घर के बाहर ढाबा कर्मचारियों और डिलीवरी बॉयज द्वारा किए जा रहे शोर-शराबे का विरोध किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved