img-fluid

गणेश चतुर्थी पर आंध्र प्रदेश के सभी गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली दी जाएगी – मंत्री नारा लोकेश

September 09, 2026


अमरावती । मंत्री नारा लोकेश (Minister Nara Lokesh) ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर (On Ganesh Chaturthi) आंध्र प्रदेश के सभी गणेश पंडालों को (To all Ganesh Pandals in Andhra Pradesh) मुफ्त बिजली दी जाएगी (Free Electricity will be Provided) ।


  • आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन मंत्री नारा लोकेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस गणेश चतुर्थी पर आंध्र प्रदेश के सभी गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। यह हमारी सरकार की एक बड़ी त्योहारी पहल है, ताकि पूरे राज्य में उत्सव मना रहे समुदायों को सहयोग मिले और जश्न और भी जीवंत हो सके। भगवान गणेश हर परिवार को समृद्धि, खुशी और सफलता का आशीर्वाद दें।”

    सरकार के इस फैसले से आयोजकों को बड़ी राहत मिलेगी और उत्सव की रौनक और बढ़ेगी। बता दें कि आंध्र प्रदेश में गणेश चतुर्थी को ‘विनायक चविथि’ के नाम से जाना जाता है और इसे पूरे पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी 10 दिन तक चलने वाला हिंदू त्योहार है जो ज्ञान, समृद्धि और नई शुरुआत के देवता भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है।

    इस दौरान भक्त अपने घरों में मिट्टी से बनी गणेश जी की मूर्तियां लाते हैं या सामुदायिक मंचों, जिन्हें पंडाल कहा जाता है, पर उनकी स्थापना करते हैं। आंध्र प्रदेश में इसकी खास परंपरा है। यहां घरों में लोग मिट्टी से बनी प्रतिमा जिसे ‘मट्टी विनायकडु’ कहा जाता है और हल्दी से बनी प्रतिमा जिसे ‘सिद्धि विनायकडु’ कहते हैं, उसकी पूजा करते हैं।

    राज्य के सभी शहरों के कोने-कोने और राज्य भर के शहरों-कस्बों में सामुदायिक पूजा के लिए भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं और सड़कों पर सुंदर पंडाल सजाए जाते हैं। रोजाना वैदिक मंत्रों, आरती और भोग के साथ पूजा की जाती है। भगवान को उनके प्रिय मोदक के साथ-साथ कुदुमु और अन्नादम जैसे विशेष प्रसाद का भोग लगाया जाता है। 10 दिन बाद धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाती है और मूर्ति को जल में विसर्जित किया जाता है, जो गणेश जी के कैलाश पर्वत लौटने का प्रतीक माना जाता है।

    Share:

  • MP में अब भी सामान्य से 6% कम बारिश, 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव

    Wed Sep 9 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में फिलहाल तेज बारिश का दौर थम गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी या अति भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 9 से 11 सितंबर तक अधिकांश इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved