img-fluid

शर्म आ रही, उद्घाटन पर नहीं आऊंगा… काम में देरी पर भड़के गडकरी

September 10, 2026

मुंबई: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई-गोवा हाईवे के निर्माण में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई है. गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने साफ कहा कि मुंबई-गोवा हाईवे का काम जितना लंबा खिंचा है, उससे वह खुद शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने तो यहां तक कहा दिया कि वह इस हाईवे के उद्घाटन समारोह में भी शामिल नहीं होंगे.

गडकरी ने गोवा के पणजी के पास पोरवोरिम में छह-लेन एलिवेटेड रोड कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में यह बात कही है. उन्होंने कहा कि बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तय समय में पूरे होने चाहिए. इसके निर्माण कार्य में लगातार देरी को लेकर उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई का भी वादा किया. साथ ही खुद हाईवे का इंस्पेक्शन करने की बात कही है.

नितिन गडकरी ने कहा कि निर्माण कार्य में देरी और घटिया काम के लिए जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर्स और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा, ‘अब मैं एक साल के अंदर सबसे ज्यादा कॉन्ट्रैक्टर्स को ब्लैकलिस्ट करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने, साथ ही अधिकारियों को सस्पेंड करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं. मैं अब यह करना बंद नहीं करने वाला हूं.’


  • साथ ही उन्होंने खुद हाईवे का इंस्पेक्शन करने की भी बात कही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मैं अक्टूबर में मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूंगा और सड़क के रास्ते गोवा जाऊंगा, ताकि खुद हाईवे का इंस्पेक्शन कर सकूं और देख सकूं कि यात्रियों के लिए सफर आसान हुआ है या नहीं.’

    मुंबई-गोवा हाईवे महाराष्ट्र के तटीय कोंकण इलाके से होकर गुजरता है. यह हाईवे उन डेली और कोंकण जाने वाले यात्रियों को राहत देगा, जिन्होंने सालों से गड्ढों वाली सड़कों को झेला है. गडकरी ने अप्रैल 2015 में कहा था कि लंबे समय से अटका मुंबई-गोवा हाईवे उस साल जून तक पूरा हो जाएगा. हालांकि, इसकी देरी में बड़ी वजह जमीन अधिग्रहण को लेकर कानूनी झगड़े भी रहे हैं.

    साथ ही निचले इलाकों में मानसून के दौरान पानी भरना भी एक बड़ी वजह है. गडकरी ने इस साल मार्च में बताया था कि जंगल की मंज़ूरी की वजह से हाईवे के कुछ हिस्सों पर काम में देरी हुई है. हालांकि, ये मुद्दे आसानी से सुलझ सकते थे.

    Share:

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ

    Thu Sep 10 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सार्वजनिक यात्री परिवहन (Public Passenger Transport) व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार (State Goverment) एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) 11 सितंबर को इंदौर (Indore) के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved