img-fluid

आमिर खान बन सकते हैं सुपरहीरो, साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की के साथ पहली फिल्म को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

September 15, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood)अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) जल्द ही सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं। उनके साथ एक बड़े स्तर की सुपरहीरो फिल्म (Superhero Film) बनाने की तैयारी की जा रही है। इस प्रस्तावित फिल्म को साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) प्रोड्यूस कर सकते हैं, जबकि आर बाल्की (R Balki) इसके निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि, अभी यह प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में है और आमिर खान ने फिल्म को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आमिर खान को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है और अभिनेता ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। मेकर्स अगले कुछ महीनों में कहानी, स्क्रीनप्ले और मुख्य किरदार को विकसित करने पर ध्यान देंगे। फिल्म बड़े स्केल पर बनाए जाने की योजना है, इसलिए इसके प्रोडक्शन डिजाइन और पूरे लुक को लेकर भी शुरुआती स्तर पर तैयारी की जाएगी।

फिल्म के स्क्रीनप्ले को आमिर खान के साथ मिलकर तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। यदि आमिर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं तो यह पहली बार होगा जब वह साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की के साथ किसी फिल्म में काम करेंगे। आमिर और साजिद लंबे समय से दोस्त हैं, लेकिन दोनों ने अब तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।

आर बाल्की की बात करें तो वह कई अलग-अलग विषयों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ‘चीनी कम’, ‘पा’, ‘शमिताभ’ और ‘घूमर’ सहित कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनके निर्देशन में ‘की एंड का’, ‘पैडमैन’, ‘चुप’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। आर बाल्की ने अब तक शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान में से किसी के साथ फिल्म नहीं की है।

आर बाल्की ने साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री के खान अभिनेताओं के साथ काम करने को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि अगर वह उस समय उनके साथ फिल्म बनाने के बारे में सोचते हैं तो प्रोजेक्ट शुरू होने तक काफी समय लग सकता है। उन्होंने खुद को प्रैक्टिकल रखना पसंद करने की बात कही थी।

आमिर खान के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘ललकार’ में नजर आ सकते हैं। यह एक पीरियडिक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी, जिसकी कहानी 1952 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में आमिर खान के लाला अमरनाथ का किरदार निभाने की संभावना है। वह नवंबर 2026 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

‘ललकार’ के बाद आमिर खान राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते हैं। साल 2009 में रिलीज हुई ‘थ्री इडियट्स’ में आमिर खान के साथ आर माधवन और शर्मन जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे। करीना कपूर फिल्म की फीमेल लीड थीं, जबकि बोमन ईरानी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था और इसका निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने किया था।


  • फिलहाल आमिर की प्रस्तावित सुपरहीरो फिल्म को लेकर अंतिम फैसला बाकी है। आमिर की सहमति और फिल्म साइन होने के बाद ही इसके कलाकारों, कहानी और निर्माण से जुड़ी जानकारी आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो सकेगी।

    Share:

  • सुनीता आहूजा ने बेटे यश के साथ किया गणपति बप्पा का स्वागत, बोलीं- थके होंगे तो कल दर्शन करने आएंगे गोविंदा

    Tue Sep 15 , 2026
    नई दिल्ली । सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने सोमवार को अपने बेटे यशवर्धन (Yashvardhan) के साथ घर में गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) का स्वागत किया। हर साल गोविंदा (Govinda) और उनके बेटे यशवर्धन गणपति की प्रतिमा घर लेकर आते थे, लेकिन इस बार सुनीता खुद बप्पा को लेकर घर पहुंचीं। इस दौरान परिवार के अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved