img-fluid

EMI नहीं भरी तो मजदूर को बनाया बंधक, पीटा फिर शरीर से निकलवाया खून

September 15, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र से EMI वसूली के नाम पर बर्बर रवैया अपनाने का एक मामला सामने आया है। मोबाइल की किस्त न चुका पाने पर रिकवरी एजेंटों ने एक मजदूर का अपहरण कर लिया, उसे 5 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे पीटा और जबरन काम करवाया। हद तो तब हो गई जब उसके शरीर से एक यूनिट खून भी जबरन निकलवा लिया।


  • दरअसल, निगोहां क्षेत्र के रहने वाले एक मजदूर ने मोबाइल फोन खरीदा था, जिसकी किस्त समय पर नहीं दी जा सकी। आरोप है कि रिकवरी एजेंट उसे उठाकर किसी जगह पर ले गए और 5 दिनों तक बंधक बनाए रखा। बंधक बनाकर पीटने के साथ ही उससे जबरन काम कराया गया और शरीर से एक यूनिट खून निकाल लिया गया। एजेंटों ने परिवार को फोन पर धमकाया और दबाव बनाकर 2,799 अपने खाते में ट्रांसफर करवाए।

    परिवार के गुहार लगाने और पुलिस से शिकायत की भनक लगने पर 5वें दिन आरोपी युवक को रैपिडो कैब के जरिए घर भेज गए। पीड़ित मां और भाई जब न्याय की गुहार लगाने निगोहां थाने पहुंचे, तो पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरकाती रही। जब स्थानीय पुलिस से न्याय नहीं मिला, तो पीड़ित परिवार ने डीसीपी का दरवाजा खटखटाया। डीसीपी के सख्त निर्देश के बाद निगोहां पुलिस हरकत में आई और संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

    Share:

  • जलकुंभी के बीच फंस गए सांसद पप्पू यादव, घंटों तक नाव पर अटके

    Tue Sep 15 , 2026
    पटना। बिहार के कई जिलों में बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समस्तीपुर पहुंचे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए मोहद्दीनगर इलाके में पहुंचे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए वह एक छोटी डेंगी/नाव पर सवार हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved