img-fluid

1 अक्टूबर को आएगी नई Tesla Roadster, धांसू फीचर्स से मचाएगी तहलका

September 16, 2026

डेस्क: Tesla की नई Roadster को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. अब कंपनी ने आखिरकार इसे पेश करने की तारीख बता दी है. Tesla 1 अक्टूबर 2026 को अपनी नई जनरेशन Roadster से पर्दा उठाएगी. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Go for launch के साथ 10.01 की तारीख वाला टीजर जारी किया है.

Tesla ने दूसरी जनरेशन की Roadster को पहली बार नवंबर 2017 में दिखाया था. उस समय कंपनी ने इसे बेहद तेज इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के तौर पर पेश किया था. कार को 2020 में ग्राहकों तक पहुंचाने की योजना बताई गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद Roadster की लॉन्च डेट कई बार आगे बढ़ी. अब करीब नौ साल बाद Tesla ने इसके लिए 1 अक्टूबर की तारीख तय की है.


  • Roadster को पहली बार दिखाते समय Tesla ने दावा किया था कि कार एक बार चार्ज करने पर 620 मील से ज्यादा चल सकती है.यह करीब 998 किलोमीटर के बराबर है. Tesla की मौजूदा वेबसाइट पर अब Roadster के लिए 1,000 किलोमीटर की रेंज दिखाई गई है. हालांकि, 1 अक्टूबर को पेश होने वाली कार के अंतिम आंकड़े कंपनी ने अभी पूरी तरह साफ नहीं किए हैं. इसलिए रेंज और बाकी स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा.

    2017 में Tesla ने Roadster के लिए 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार महज 1.9 सेकंड में पकड़ने का दावा किया था. कंपनी ने इसकी टॉप स्पीड 250 मील प्रति घंटे से ज्यादा बताई थी. Tesla की वेबसाइट पर फिलहाल 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 2.1 सेकंड और 400 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की टॉप स्पीड दिखाई गई है.

    Tesla के नए टीजर में कार के पीछे से गैस निकलती हुई दिखाई देती है. इसे SpaceX से जुड़े cold-gas thrusters की ओर इशारा माना जा रहा है. इस तकनीक को लेकर Elon Musk पहले भी Roadster के खास वर्जन की बात कर चुके हैं. अभी यह साफ नहीं है कि यह फीचर आम Roadster में मिलेगा या किसी खास वर्जन में. Tesla ने भी इसकी पूरी जानकारी अभी साझा नहीं की है.

    Share:

  • 'सपा की सरकार आने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा', समाजवादी पार्टी के नेता पर महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

    Wed Sep 16 , 2026
    मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक महासभा से जुड़े प्रदेश स्तरीय नेता राजन रिजवी पर एक महिला बैंककर्मी से कथित तौर पर अश्लील बातचीत करने और उसे प्रलोभन देने के आरोप लगे हैं। आरोपी नेता द्वारा महिला को भेजे गए कथित व्हाट्सएप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved