
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली में (In Delhi) श्रमिकों के लिए 35 स्किल सेंटर जल्द खोले जाएंगे (35 Skill Centers for workers to be Opened Soon) ।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार के हैदरपुर में ‘नमो श्रमिक केंद्र’ और ‘गिग वर्कर्स विश्राम स्थल’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हम भगवान विश्वकर्मा की जयंती मना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भारत के विकास के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। मैं भगवान विश्वकर्मा के चरणों में प्रार्थना करती हूं कि वो पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। रेखा गुप्ता ने कहा कि आज इस शुभारंभ से श्रमिकों को राहत और कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। श्रमिक सेवा केंद्र के जरिए श्रमिकों को केंद्र और दिल्ली सरकार की सभी योजनों का लाभ मिलेगा, साथ ही श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के 25 रुपए की फीस को हटाकर निशुल्क कर दिया गया है और जल्द श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नमो श्रमिक सेवा केंद्र में शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए स्किल सेंटर भी शालीमार में जल्द खोला जाएगा और उसके बाद दिल्ली के अलग अलग जगहों पर इन्हें खोला जाएगा। लगभग 34 सेंटर और जल्द खोले जाएंगे। गिग वर्कर विश्राम स्थल में ठंडे पानी, मोबाइल चार्ज और छोटे बच्चों के लिए बेबी सिटिंग व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज से स्किल डेवलपमेंट के कई श्रमिकों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। दिल्ली सरकार देश के बाहर काम करने के लिए प्रशिक्षण के साथ साथ भाषा सीखने का काम भी करेगी।
वहीं, दिल्ली सरकार में कपिल मिश्रा ने कहा, “भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रमिकों के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन पोर्टल और ऐप लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जगह-जगह रजिस्ट्रेशन ऑफिस खोले जाएंगे। अब रजिस्ट्रेशन फीस भी नहीं लगेगी। कोई भी श्रमिक रजिस्ट्रेशन जाकर निशुक्ल रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ के तहत पूरी दिल्ली में 34 ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ और ‘गिग वर्कर्स विश्राम स्थल’ का ऐतिहासिक शुभारंभ किया जा रहा है, जहां दिन-रात मेहनत करने वाले डिलीवरी वर्कर्स को आराम करने, पीने का पानी और फोन चार्ज करने की सुविधा मिलेगी, साथ ही महिला कामगारों के लिए ‘बेबी-सिटिंग’ की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved